{"_id":"64d3d15b0613840ba202f705","slug":"throwback-thursday-when-kapil-sharma-tap-amrish-puri-during-gadar-shooting-in-amritsar-2023-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: जब गदर के सेट पर कपिल शर्मा ने अमरीश पुरी के कंधे पर रख दिया हाथ, किस्सा जानकर रह जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: जब गदर के सेट पर कपिल शर्मा ने अमरीश पुरी के कंधे पर रख दिया हाथ, किस्सा जानकर रह जाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमरीश पुरी, कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने जोक से कपिल लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं, यही वजह है कि उनके करोड़ों फैंस हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब कपिल को कोई नहीं जानता था और वह आम इंसान की तरह अपनी जिंदगी गुजर रहे थे। उस समय कपिल शर्मा ने अमरीश पुरी के साथ ऐसी हरकत कर दी थी की खुद अभिनेता भी हैरान रह गए थे। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको गदर से जुड़े किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं।
सनी देओल की गदर को बॉलीवुड में एक कल्ट क्लासिक का दर्जा प्राप्त है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया था। फिल्म जितनी शानदार थी इसकी शूटिंग से जुड़े किस्से भी उतने ही मजेदार हैं। इनमें से एक किस्सा कपिल शर्मा से जुड़ा है।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
दरअसल, जब फिल्म की शूटिंग अमृतसर में चल रही थी तब कपिल शर्मा भी वहां मौजूद थे। कपिल को अमरीश पुरी की अदाकारी काफी पसंद थी और वह उनके बहुत बड़े फैन भी थे। अपने फेवरेट सितारे को अपने सामने देखकर कपिल से रहा नहीं गया और उन्होंने अभिनेता के कंधे पर हाथ थपथपा दिया। कपिल की इस हरकत से अमरीश पुरी भी हैरान रह गए थे। अभिनेता में पीछे पलटते हुए कहां, "अरे कौन है भाई"।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
यह मजेदार को किस्सा कपिल शर्मा ने खुद द कपिल शर्मा शो में सुनाया था। शो में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी फिल्म गदर 2 प्रमोशन करने पहुंचे थे तभी उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था। कपिल की यह बातें सुनकर अमीषा और सनी भी अपनी हंसी रोक नहीं सके थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।