ए आर रहमान बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। इनके गाने लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। पार्टी चाहे कोई भी उसमें ए आर रहमान के गाने जरूर बजते हैं। अब हाल ही में, एआर रहमान ने कमल हासन से एक इंग्लिश फिल्म बनाने की गुजारिश की है।
AR Rahman: कमल हासन को एआर रहमान ने दी हॉलीवुड जाने की सलाह, बोले- आप बॉलीवुड में फंसे रह गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने कहा है कि जब वह जुलाई में कमल हासन के साथ लॉस एंजेलिस स्थित मोशन पिक्चर्स के अकेडमी म्यूजियम गए थे, तो एक्टर से कहा था कि वह एक हॉलीवुड फिल्म बनाएं। ए आर रहमान के मुताबिक, उन्होंने कमल हासन से कहा था कि जब उनके पास पैसे थे तो उन्हें हॉलीवुड चले जाना चाहिए था और जजमेंटल नहीं होना चाहिए था। ए आर रहमानका कहना है कि उन्हें लगता है जैसे कमल हासन पिछले कुछ सालों में इस फिल्म इंडस्ट्री में फंस गए हैं।
ए आर रहमान बातचीत करते हुए बताया, 'मुझे ऐसा लगता है कि वह बीते सालों में इस इंडस्ट्री में फंस गए हैं। यह हमारे लिए अच्छी चीज है, लेकिन खुद उनके लिए पता नहीं। 20 साल पहले, जब उसके पास पैसा था, तो उन्हें हॉलीवुड चले जाना चाहिए था, और वहां एक फिल्म बनानी चाहिए थी। शायद एक प्रयोग के तौर पर....सफलता या असफलता की चिंता किए बिना। वह वास्तव में अभी भी ऐसा कर सकते हैं। यही मैंने अभी उससे कहा कि बस ऐसे ही एक इंग्लिश फिल्म बनाओ, बिना जजमेंटल हुए।'
यह भी पढ़ें: फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा को लेकर बड़ा अपडेट, स्टार कास्ट को लेकर रीमा कागती ने कही यह बात
एआर रहमान ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए बताया, 'हम एक चीनी थिएटर गए और वहां 'ओपेनहाइमर' भी देखी। उसके बाद मैंने उन्हें लंच पर इनवाइट किया। वह एक ऐसी शख्सियत हैं जो फिल्ममेकिंग में 6 पीढ़ियां निकाल चुके हैं। उन्हें सुनना और उन्हें कहानियों के बारे में बात करते देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। वह अभी भी बहुत सारी फिल्में देखते हैं। उन्हें उनके सीन और डायलॉग याद रहते हैं। वह उनसे जुड़ी अनसुनी और मजेदार बातों को याद रखते हैं। लेकिन उनकी तरह मेरे अंदर हर फिल्म को पूरा देखने का धैर्य नहीं है।'
वर्क फ्रंट की बात करें, तो कमल हासन जल्द ही फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म तमिल मूवी 'इंडियन' का रीमेक है। इसके अलावा कमल हासन Kalki 2898 AD में भी नजर आएंगे। इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास भी हैं।
यह भी पढ़ें: 'ऐ वतन तेरे लिए' के संस्कृत वर्जन के रिलीज पर बोले सुभाष घई, देश की तरक्की के लिए संस्कार बहुत जरूरी