फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब कियारा ने शाहिद कपूर को थप्पड़ जड़ने का कर लिया था इरादा, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 11 May 2023 11:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 May 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday When Kiara Advani  Wanted to Slap Shahid Kapoor Actress Revealed in Koffee with Karan Show
शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों में दोस्ती के साथ झगड़े की खबरें भी अक्सर सुनने को मिलती है। कई बार सेट पर कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे कलाकारों के बीच तनाव की स्थिति बन जाती है। आज के थर्सडे थ्रोबैक में हम आपको बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर से जुड़ा एक किस्सा बताने  जा रहे हैं, जिसे जानकर आप ही हैरान रह जाएंगे। 


Bollywood: अपनी फिल्म के निर्देशक-निर्माता पर फिदा हुईं ये एक्ट्रेस, शादी के बाद बिता रहीं खुशहाल जिंदगी

Throwback Thursday When Kiara Advani  Wanted to Slap Shahid Kapoor Actress Revealed in Koffee with Karan Show
शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी एक समय इतना ज्यादा परेशान हो गई थीं कि उनका मन शाहिद कपूर को थप्पड़ मारने का हो गया था। इस बात का खुलासा कियारा ने खुद किया था। उन्होंने कॉफी विद करण शो में बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार उनके दिमाग में आया था कि वह शाहिद को थप्पड़ मार दें।
Project K: प्रभास-दीपिका के फैंस के लिए बुरी खबर, अब जनवरी में रिलीज नहीं होगी प्रोजेक्ट के!

Throwback Thursday When Kiara Advani  Wanted to Slap Shahid Kapoor Actress Revealed in Koffee with Karan Show
कियारा-शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो में उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी। उन्होंने बताया था, ''शूटिंग का तीसरा या चौथा दिन था। मुझे आठ घंटे के लिए इंतजार करने  के लिए कहा गया। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि उस समय इस बात की चर्चा चल रही थी कि शाहिद अगले सीन में कौन से जूते पहनेंगे।'' 
Zanjeer: 'जंजीर' के 50 साल पूरे, जानें अमिताभ को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म के दिलचस्प किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday When Kiara Advani  Wanted to Slap Shahid Kapoor Actress Revealed in Koffee with Karan Show
शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, करण जौहर - फोटो : Instagram

शो में कियारा की बात सुनने के बाद करण जौहर ने भी कियारा का साथ देते हुए मजाक में कहा था कि अगर मुझे इस बात के लिए इंतजार करना पड़ता तो मैं सच में थप्पड़ मार देता। वहीं, इस दौरान बगल में बैठे शाहिद इन बातों को सुनकर हंसते नजर आए थे।
Nawazuddin Siddiqui: 'अफवाह' की सीमित रिलीज से खफा नवाजुद्दीन? बोले- गलत है यह बिल्कुल

विज्ञापन
Throwback Thursday When Kiara Advani  Wanted to Slap Shahid Kapoor Actress Revealed in Koffee with Karan Show
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कबीर सिंह शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जमकर कमाई की थी। घरेलू टिकट खिड़की पर फिल्म ने लगभग 278 करोड़ रुपये बटोरे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद जल्द ही ब्लडी डैडी में नजर आने वाले हैं। वहीं, कियारा सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन संग एक बार फिर दिखेंगी।
Vikram Vedha: इस दिन होगा ऋतिक स्टारर विक्रम वेधा का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर, जानें कब और कहां फिल्म देगी दस्तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed