{"_id":"651d7436520d2a0d6305296a","slug":"throwback-thursday-when-nana-patekar-got-angry-on-tiger-3-actor-salman-khan-read-story-here-2023-10-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: जब सलमान खान की बात सुनकर बुरी तरह भड़क उठे नाना पाटेकर, 'टाइगर' के लिए कह दी थी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: जब सलमान खान की बात सुनकर बुरी तरह भड़क उठे नाना पाटेकर, 'टाइगर' के लिए कह दी थी यह बात
सलमान खान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म की एक छोटी सी झलक देखने को मिली थी। टाइगर का मैसेज नाम के इस टीजर के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान से जुड़ा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
सलमान को बॉलीवुड का दंबग भी कहा जाता है। भाईजान का गुस्सा और बयान अक्सर काफी सुर्खियों में रहते हैं। कई बार ऐसा हो चुका है कि अभिनेता अपनी कही बातों की वजह से चर्चा में आए हों। ऐसा ही एक बार तब हुआ जब अभिनेता ने पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में बयान दे दिया था। तब उनकी बातें सुनकर नाना पाटेकर भड़क उठे थे।
3 of 5
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह बात उस समय की है जब पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर प्रतिबंंध लगाया गया था। उरी की घटना के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन पर सलमान ने कहा था कि वे सभी कलाकार हैं। वे वीजा लेकर भारत आते हैं। सरकार ही उन्हें वीजा देती है। अभिनेता के इस बयान पर नाना पाटेकर आगबबूला हो गए थे। सलमान की बात पर पलटवार करते हुए तब उन्होंने कहा था, ''पाकिस्तानी कलाकार बाद में देश पहले है। कलाकार देश के सामने खटमल की तरह हैं। सबसे बड़े हीरो कौन हैं? हमारे वो जवान हैं, उनसे बड़ा हीरो कोई नहींं हो सकता। हमारे असल हीरो वो ही हैं। हम बड़े नकली लोग हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा था कि सलमान की बातें ठीक हैं कि वे कलाकार हैं और सरकार ने उन्हें वीजा दिया है, लेकिन जब दो देशों में जंग होती है तो हमे अलग होना चाहिए। नाना के अलावा अजय देवगन ने भी उस समय पाकिस्तानी कलाकारों के बैन का समर्थन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।