फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब सलमान खान की वजह से बची दीया मिर्जा की मां की जान, अभिनेत्री आज भी मानती हैं एहसान

Thu, 09 Nov 2023 11:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 Nov 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday when tiger 3 actor salman khan saved Dia Mirza Mother life know story here
सलमान खान, दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की टाइगर 3 की चर्चा इन दिनों हर ओर है। फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। फिल्म के लगातार सुर्खियां बटोरने के बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको सलमान से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं। 


Vijay Deverakonda: रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा, बोले- ऐसा किसी के साथ...

Throwback Thursday when tiger 3 actor salman khan saved Dia Mirza Mother life know story here
सलमान खान, दीया मिर्जा - फोटो : Social media

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान सुपरहिट फिल्मों के साथ अपनी दरियदिली के लिए भी पूरे देश में मशहूर हैं। हर जरूरतमंद की मदद के लिए वह हमेशा खड़े रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों की भी उन्होंने काफी मदद की है। इन्ही में से एक अभिनेत्री दीया मिर्जा भी हैं। अभिनेता ने उनकी मदद ऐसे समय पर की थी कि अगर सही वक्त पर दीया की मां को इलाज न मिलता तो उनकी जान भी जा सकती थी। 

Throwback Thursday when tiger 3 actor salman khan saved Dia Mirza Mother life know story here
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एक बार दीया की मां अचानक बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद अभिनेत्री ने तुरंत सलमान को फोन किया था, क्योंकि उनका घर पास में ही था। अभिनेता की मदद से दीया की मां अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया। बकौल दीया अगर उस दिन उनकी मां को वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उनकी की जान जा सकती थी। अभिनेत्री के मुताबिक अगर उनकी मां को 15 मिनट और देर होती तो उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday when tiger 3 actor salman khan saved Dia Mirza Mother life know story here
दीया मिर्जा - फोटो : social media

इस बात का खुलासा खुद दीया ने ही किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने एक ट्वीट कर अभिनेता की जमकर तारीफ की थी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था ‘यह वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरी मां की जान बचाई। उनके इस एहसान को मैं कभी नहीं भूलूंगी’।''

विज्ञापन
Throwback Thursday when tiger 3 actor salman khan saved Dia Mirza Mother life know story here
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

एक इंटरव्यू में भी दीया ने इस बात का जिक्र किया था। तब उन्होंने बताया था, ''जब मैं अपनी मां के कारण परेशान थी तो उस वक्त सलमान खान ने उनका साथ दिया था। अभिनेत्री ने कहा था कि वह इस चीज को कभी नहीं भूलेंगी।
Captain Miller: धनुष के फैंस को तगड़ा झटका, 'कैप्टन मिलर' की रिलीज डेट बदली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed