फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग' बनकर आमिर खान ने लूटी महफिल, जानिए दूसरे दिन कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sat, 10 Nov 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Thugs Of Hindostan box office collection day 2 Aamir khan amitabh bachchan film
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए महज 2 दिन ही हुए हैं और इसने कमाई के मामले में अब तक की फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जैसा की आप सभी जानते हैं 52.25 करोड़ की कमाई के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

Thugs Of Hindostan box office collection day 2 Aamir khan amitabh bachchan film
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख औक कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने दूसरे दिन 27 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का 2 दिन का कलेक्शन 78 करोड़ के पार जा चुका है। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।



 

Thugs Of Hindostan box office collection day 2 Aamir khan amitabh bachchan film
thugs of hindostan

बता दें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को उनकी बाकी फिल्मों की तरह तारीफें नहीं मिली हैं लेकिन फिर भी फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। हालांकि नेगेटिव कमेंट्स और मूवी के ऑनलाइनक लीक होने के बाद इसका असर यकीनन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमाई पर पड़ेगा। फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thugs Of Hindostan box office collection day 2 Aamir khan amitabh bachchan film
thugs
फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स ने भी फिल्म का कुछ खास रिव्यू नहीं दिया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके टिकट खिड़की पर फिल्म के लिए रुपयों की जमकर बारिश हुई। 
विज्ञापन
Thugs Of Hindostan box office collection day 2 Aamir khan amitabh bachchan film
thugs of hindostan
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले 'धूम 3' बनाई थी, जिसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। हॉलीवुड की पायरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। जिसका फैसला तो आप फिल्म देखने के बाद कर ही लेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed