{"_id":"5bebeb98bdec22698b7fdc4c","slug":"thugs-of-hindostan-tuesday-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को दर्शकों का ठेंगा, 6ठें दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को दर्शकों का ठेंगा, 6ठें दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी
Wed, 14 Nov 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहले हफ्ते ये हश्र हो जाएगा इसका किसी को भी अंदाजा नहीं रहा होगा। पहले दिन जहां फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया तो वहीं पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में सीधे 90 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
2 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : instagram
मंगलवार को भी फिल्म का बुरा हाल रहा। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 6ठें दिन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने केवल 4.25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने अब तक कुल 127 करोड़ के आस-पास कमा लिया है। अनुमान लगाया जा रहा है एक हफ्तेे में इसका बिजनेस 134 करोड़ तक रह सकता है।
3 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
मल्टीप्लेक्स की बजाय ठग्स ऑफ हिंदोस्तान सिंगल स्क्रीन में ज्यादा दर्शक बटोर रही है। 8 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म के बारे में माना जा रहा था छुट्टियों का फायदा इसेे मिलेगा लेकिन माउथ ऑफ पब्लिसिटी से इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा। यही नहीं फिल्म की क्रिटिक्स ने भी जमकर आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : Instagram
फिल्म ने रिलीज के दिन यानी गुरुवार को 50.75 करोड़, शुक्रवार को 28.25 करोड़, शनिवार को 22.75 करोड़, रविवार को 17.25 करोड़ और सोमवार को 5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कई देशों में सिनेमाघरों से ही उतर गई है।
विज्ञापन
5 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : Instagram
फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है, इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले धूम 3 बनाई थी, उसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।