{"_id":"5be44439bdec2269a00ad731","slug":"thugs-of-hindustan-review-and-aamir-khan-4-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठग्स.. को लेकर दर्शक नाखुश, लेकिन फिल्म ने फिर भी बना डाले पहले दिन ही ये 4 बड़े रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ठग्स.. को लेकर दर्शक नाखुश, लेकिन फिल्म ने फिर भी बना डाले पहले दिन ही ये 4 बड़े रिकॉर्ड्स
Thu, 08 Nov 2018 07:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
thugs of hindostan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' आज (8 नवंबर) देशभर में रिलीज हो गई है। दर्शकों में अमिताभ और आमिर को एक साथ देखने का बहुत ही क्रेज था। लेकिन दर्शक और क्रिटिक्स के अनुसार फिल्म अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। फिल्म को लेकर हर जगह निगेटिव रिव्यू आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म के ऑपनिंग डे पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी जो अब टूट चुकी है। लेकिन इस फिल्म से आमिर की इस फिल्म ने चार बड़े रिकॉर्ड अपनी झोली में शामिल कर लिए हैं...तो आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में...
2 of 5
thugs Of Hindostan
बताया जा रहा है कि ठग्स...सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली हिंदी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 2 लाख एडवांस टिकट बुक हुए हैं। बता दें कि यह अब तक सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग बताई जा रही है। ठग्स ने इस मामले में सलमान की हिट फिल्म टाइगर जिंदा है और रणबीर की संजू का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
3 of 5
thugs of hindostan
आमिर और अमिताभ की इस फिल्म के नाम दूसरा रिकॉर्ड यह है कि फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स फिल्म रिलीजिंग से पहले ही 150 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं। बात करें सलमान खान की फिल्म रेस 3 की तो उसके यह राइट्स 130 करोड़ रुपये में बिके थे। तीसरे रिकॉर्ड की बात करें तो यह फिल्म दुनियाभर की 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं, बाहुबली 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
thugs of hindostan
ठग्स... अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म का बजट 240 करोड़ रुपये था। फिल्म यशराज बैनर के तले बनी है। आपको बता दें कि इससे पहले पद्मावत को सबसे महंगी हिंदी फिल्म का तमगा हासिल था। फिल्म पद्मावत का बजट 210 करोड़ रुपये था। हालांकि, 2.0 और बाहुबली 2 को दक्षिणी भाषा की फिल्म होने के नाते इससे अलग रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
thugs of hindostan
बताया जा रहा है कि फिल्म ठग्स...फर्स्ट डे और फर्स्ट वीकेंड के कलेक्शन का बड़ा रिकॉर्ड भी बना सकती है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि यह फिल्म ऑपनिंग डे पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। फिल्म के वीकेंड तक 200 करोड़ रुपये कमाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन जिस तरह फिल्म को लेकर निगेटिव व्यूज आ रहे हैं उससे साफ जाहिर होता है कि लोगों को अमिताभ और आमिर की जोड़ी ज्यादा भाई नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।