{"_id":"5db552e68ebc3e93bb4c7eae","slug":"thugs-of-hindustan-to-mission-kashmir-bollywood-flop-film-released-on-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों का दिवाली पर निकला दिवाला, आमिर की फिल्म तो हुई सुपरफ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों का दिवाली पर निकला दिवाला, आमिर की फिल्म तो हुई सुपरफ्लॉप
Mon, 28 Oct 2019 12:27 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 28 Oct 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी की तरह बॉलीवुड सितारों के लिए भी दिवाली के त्योहार उस समय और भी ज्यादा खास हो जाता है जब उनकी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है। पिछले कई साल में कई हिंदी फिल्म इस त्योहार के मौके पर रिलीज हुई लेकिन सफलता बहुत कम को ही मिली। आइए आज बात करते हैं उन फिल्मों की जो दिवाली के मौके पर तो रिलीज हुई लेकिन सुपरफ्लॉप साबित हुई।
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
पिछली दिवाली में आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की काफी चर्चा थी। हो भी क्यों था आमिर खान, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज इस फिल्म में थे। और वैसे भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाने जाने वाले आमिर खान से दर्शकों को उम्मीदें भी काफी हैं लेकिन ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। फैंस ने इस बड़े बजट की फिल्म को सिरे से नकार दिया। पहले दिन का कलेक्शन तो कमाल रहा लेकिन धीरे-धीरे वो भी गिरता गया।
Mission Kashmir
- फोटो : file photo
फिल्म- मिशन कश्मीर
संजय दत्त, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। अच्छा-खासा बजट होने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी। ये फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी लेकिन शायद दर्शकों को फिल्म का प्लॉट पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saawariya
फिल्म- सांवरिया
यह बॉलीवुड की डेब्यू जोड़ी रणबीर कपूर और सोनम कपूर की फिल्म थी। साल 2007 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। भंसाली की यह ड्रीम प्रोजेक्ट वाली फिल्म थी।
विज्ञापन
Main Aur Mrs Khanna
- फोटो : file photo