सब्सक्राइब करें

Thursday Box Office: यामी की 'आर्टिकल 370' ने मचाया धमाल, जानें 'लापता लेडीज' समेत अन्य फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 08 Mar 2024 08:48 AM IST
सार

'लापता लेडीज' के अलावा सिनेमाघरों में इस समय यामी गौतम की 'आर्टिकल 370', विद्युत जामवाल की 'क्रैक' और शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' प्रदर्शित हो रही हैं।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Article 370 Laapataa Ladies Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Total Collection
आर्टिकल 370, लापता लेडीज, क्रैक - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'लापता लेडीज' उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा सकी है। 'लापता लेडीज' के अलावा सिनेमाघरों में इस समय यामी गौतम की 'आर्टिकल 370', विद्युत जामवाल की 'क्रैक' और शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' प्रदर्शित हो रही हैं। कई फिल्में धुंआधार कमाई कर रही हैं, तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई की...  

Trending Videos
Thursday Box Office Report Article 370 Laapataa Ladies Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Total Collection
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्टिकल 370

यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। गुरुवार को यानी कि 14वें दिन 'आर्टिकल 370' ने एक करोड़ छह लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही 'आर्टिकल 370' का कलेक्शन 57.55 करोड़ रुपये हो गया है। 

Ajay Devgn Remake: 'दृश्यम'-'सिंघम' जैसी कई रीमेक फिल्में कर चुके हैं अजय देवगन, अब 'शैतान' के साथ मचाएंगे धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Article 370 Laapataa Ladies Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Total Collection
लापता लेडीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लापता लेडीज

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज ओपनिंग डे से ही कमाई को तरसती हुई दिखाई दी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही धीमी है। ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म ने सातवें दिन 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब तक 6.03 करोड़ रुपये हो गया है।

Thursday Box Office Report Article 370 Laapataa Ladies Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Total Collection
क्रैक- जीतेगा तो जिएगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रैक जीतेगा तो जिएगा

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब साबित हुई है। फिल्म में विद्युत और अर्जुन के साथ-साथ नोरा फतेही भी एक्शन करती हुई नजर आई हैं। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबर्दस्त कमाई की थी। हालांकि बाद में इसकी कमाई में लगातार गिरावट गेखने को मिली है। 'क्रैक' ने 14वें दिन 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 13.93 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Article 370 Laapataa Ladies Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Total Collection
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को बेहद पसंद आई है। अमित जोशी और आराधना शाह ने इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने अनोखी कहानी पेश की। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर शाहिद-कृति की जोड़ी रोमांस करते हुए नजर आई है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। 28वें दिन फिल्म ने 45 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 81.79 करोड़ रुपये हो गया है।  

Oscars: इन भारतीय कलाकारों ने ऑस्कर पाकर बढ़ाया देश का मान, लिस्ट में रहमान से लेकर कीरावनी तक के नाम

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed