फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: ओपनिंग डे पर सिनेमाघर हिलाने वाली 'कोबरा' दूसरे दिन कमजोर, 8वें दिन सदमे में 'लाइगर'

Fri, 02 Sep 2022 08:46 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 02 Sep 2022 08:46 AM IST
विज्ञापन
thursday box office report liger chiyaan vikram cobra thiruchitrambalam and karthikeya 2
कोबरा, लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' ढेर होती दिखाई दे रही है। वजह है बायकॉट गैंग, जिसका असर फिल्म पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म में अनन्या पांडे की एक्टिंग भी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। वहीं दूसरी ओर साउथ की छोटे बजट वाली फिल्में काफी अच्छी कमाई कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई चियान विक्रम की फिल्म 'कोबरा' ने ओपनिंग में ही लाइगर को कड़ी टक्कर दी है। वहीं धनुष की 'थिरुचित्रम्बलम' भी अच्छी कमाई कर रही  है। तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।

thursday box office report liger chiyaan vikram cobra thiruchitrambalam and karthikeya 2
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइगर
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर का क्रेज दूसरे दिन से ही दर्शकों के बीच खत्म हो गया था। अब तक इस फिल्म के कलेक्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। पांच भाषाओं में देशभर के लगभग 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार को भी बेहद कम कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसााब से लाइगर ने महज 60 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 39.49 करोड़ रुपये हो गया है।

thursday box office report liger chiyaan vikram cobra thiruchitrambalam and karthikeya 2
कोबरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म कोबरा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। चियान इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 17.45 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं गुरुवार को फिल्म की कमाई आधी से भी कम रह गई है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रिलीज के दूसरे दिन कोबरा ने 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दो दिनों में इस फिल्म का कुल कारोबार 23.40 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thursday box office report liger chiyaan vikram cobra thiruchitrambalam and karthikeya 2
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : social media

थिरुचित्रम्बलम
18 अगस्त को रिलीज हुई मिथरन जवाहर की इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। दर्शकों के इसी प्यार की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो हफ्तों का समय पूरा हो गया है। अब तक इस फिल्म का कुल कारोबार 17.7 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं गुरुवार के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से धनुष की फिल्म ने 43 लाख रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
thursday box office report liger chiyaan vikram cobra thiruchitrambalam and karthikeya 2
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2
छोटे बजट में बनी तेलुगू फिल्म कार्तिकेय 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। लेकिन अब कार्तिकेय 2 का कारोबार पहले की अपेक्षा कम होता नजर आ रहा है। आज कार्तिकेय 2 को रिलीज हुए तीन हफ्तों का समय पूरा हो चुका है, लेकिन कमाई लगातार जारी है। गुरुवार को कार्तिकेय 2 ने 1.11 करोड़ का कलेक्शन किया है। सिर्फ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 15.57 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed