फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thursday Box Office: टाइगर 3 दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम, फर्रे की निकली जान, 12वीं फेल का कुछ ऐसा रहा हाल

Fri, 01 Dec 2023 09:37 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 01 Dec 2023 09:37 AM IST
सार

टाइगर 3, फर्रे और 12वीं फेल के गुरुवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उतार-चढ़ाव दर्ज की गई है। आइए तीनों फिल्मों का ताजा कारोबार जान लेते हैं। 
 

विज्ञापन
Thursday Box Office Salman Khan Tiger 3 Farrey 12th Fail latest collection occupancy and earning
टाइगर 3-फर्रे - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस का गणित पूरी तरह बदलने वाला है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' और विक्की कौशल अभिनीत मूवी 'सैम बहादुर' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। जहां 'एनिमल' ने एडवांस बुकिंग में ही सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। तो वहीं, 'सैम बहादुर' की भी रफ्तार अच्छी देखने को मिली है। वहीं, इससे पहले रिलीज हुई यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3', दर्शक जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' फ्लॉप की ओर आगे बढ़ रही है। इसके उलट विधु विनोद चोपड़ा की मूवी '12वीं फेल' अपनी रिलीज के 35वें दिन भी लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आइए इन फिल्मों का गुरुवार कलेक्शन जान लेते हैं- 

Thursday Box Office Salman Khan Tiger 3 Farrey 12th Fail latest collection occupancy and earning
टाइगर 3 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' को हिट कराने के लिए सभी पैंतरे आजमाए गए। मूवी को दिवाली के अवसर पर रिलीज किया गया। शुरुआती दिनों में रणनीति का सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, कुछ दिन बाद ही मूवी की कमाई में गिरावट दर्ज की जाने लगी। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस मूवी की रिलीज को 19 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी का ताजा कारोबार बेहद निराशाजनक है। गुरुवार को मूवी ने महज 1.85 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल कमाई 279.90 करोड़ रुपये ही हो पाई है। 

Thursday Box Office Salman Khan Tiger 3 Farrey 12th Fail latest collection occupancy and earning
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विधु विनोद चोपड़ा के जरिए निर्देशित और विक्रांत मैसी अभिनीत '12वीं फेल' अपनी रिलीज के 35वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल नजर आई है। मूवी ने गुरुवार को अपने खाते में 55 लाख रुपये जोड़े, जिससे इसका कारोबार 49.12 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि मूवी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। हालांकि, 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' की रिलीज के बाद इसे दर्शक मिलते हैं या नहीं यह आगामी रिपोर्ट में पता चल पाएगा। 

Animal Review: आलिया भट्ट ने किया रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का पहला रिव्यू, चर्चा में प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Salman Khan Tiger 3 Farrey 12th Fail latest collection occupancy and earning
फर्रे रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री भी अभिनय की दुनिया से जुड़ गई हैं। अलीजेह ने फिल्म 'फर्रे' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। भांजी की फिल्म की टक्कर पर्दे पर मामा की फिल्म 'टाइगर 3' से है। 'फर्रे' की रिलीज को सात दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, 'फर्रे' फ्लॉप की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। मूवी ने टिकट विंडो पर 50 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। वहीं, गुरुवार को इसने महज 20 लाख रुपये कमाए। थाईलैंड की फिल्म 'बैड जीनियस' पर बनी 'फर्रे' का कुल कलेक्शन 2.58 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

R Subbalakshmi: मशहूर मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन, 87 वर्ष की आयु में कहा दुनिया को अलविदा

विज्ञापन
Thursday Box Office Salman Khan Tiger 3 Farrey 12th Fail latest collection occupancy and earning
फर्रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंकों में समझें तीनों फिल्मों का गुरुवार कलेक्शन

 
फिल्म का नाम गुरुवार की कमाई कुल कमाई (करोड़ों में)
टाइगर 3 1.85 करोड़  279.90
12वीं फेल 55 लाख 49.12
फर्रे 20 लाख 2.58
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed