फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thursday Throwback: 'डीडीएलजे' नहीं करना चाहते थे शाहरुख, सलमान की सिर्फ इस बात पर निभाया था किरदार

Thu, 19 May 2022 11:41 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 19 May 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Thursday Throwback Shahrukh khan did not want to do Dilwale Dulhania Le Jayenge, Salman khan praised the film
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा को पसंद करने वालों में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा, जिसने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ नहीं देखी होगी। यह फिल्म 20 अक्तूबर 1995 को देशभर में रिलीज हुई और आते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म में राज और सिमरन की दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी दिखाई गई थी। मुख्य भूमिकाओं में शाहरुख खान और काजोल थे और इसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ भारतीय सिनेमा में लंबे समय तक चलने वाली फिल्म थी। यह फिल्म 25 साल तक मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में दिखाई जाती रही। फिल्म को इतनी सफलता मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान यह फिल्म कभी नहीं करना चाहते थे।

Thursday Throwback Shahrukh khan did not want to do Dilwale Dulhania Le Jayenge, Salman khan praised the film
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया

जब आदित्य चोपड़ा ने ‘दिलवाले दुल्हिया ले जाएंगे’ लिखी थी, तब वह चाहते थे कि फिल्म की कहानी एक भारतीय लड़की और एक अमेरिकी लड़के के रिश्ते की हो। आदित्य हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को राज की भूमिका के लिए चाहते थे, लेकिन यश चोपड़ा ने उन्हें मना कर दिया। उन्होंने आदित्य को विदेशी लड़के को एक एनआरआई में बदलने की सलाह दी और आदित्य चोपड़ा ने इस सलाह को मान लिया। इसके बाद आदित्य ने राज की भूमिका निभाने के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया।

Thursday Throwback Shahrukh khan did not want to do Dilwale Dulhania Le Jayenge, Salman khan praised the film
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान उन दिनों ‘बाजीगर’, ‘डर’, ‘रामजाने’, जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका में नजर आए थे। खास बात ये है कि इन किरदार के लिए शाहरुख खान को खूब प्यार भी मिल रहा था। इसी वजह से उन्होंने इतनी ज्यादा रोमांटिक फिल्म करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और फिल्म के लिए मना कर दिया। इसके बाद आदित्य ने सैफ अली खान को मुख्य भूमिका निभाने के लिए कहा। लेकिन सैफ ने भी कुछ कारणों की वजह से फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान का पीछा नहीं छोड़ा। दोनों के बीच फिल्म को लेकर कई बार मुलाकात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Throwback Shahrukh khan did not want to do Dilwale Dulhania Le Jayenge, Salman khan praised the film
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य चोपड़ा से कई बार मुलाकात करने के बाद भी शाहरुख खान इस फिल्म के लिए राजी नहीं हुए। हालांकि, फिल्म करण अर्जुन की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के लिए हां भर दी और इसकी वजह सलमान खान थे। सलमान खान के कहने पर ही शाहरुख खान ने इस फिल्म को करने के लिए हामी भरी थी। खास बात ये है कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के प्रीमियर पर हर किसी ने इस फिल्म को निगेटिव रिव्यू दिया था। लेकिन अकेले सलमान खान थे, जिन्होंने शाहरुख खान से कहा था कि यह फिल्म सुपरहिट होगी और ऐसा हुआ भी। यह फिल्म आज भी फैंस के बीच एक खास जगह बनाए हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed