सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Thursday Throwback: डिंपल के साथ बोल्ड सीन की शूटिंग के वक्त आपा खो बैठे थे विनोद खन्ना, मांगनी पड़ी थी माफी!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Oct 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Thursday Throwback: When Actor vinod khanna lost control over Dimple Kapadia During bedroom scene shooting
विनोद खन्ना-डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना अपने दौर के सुपरस्टार थे। उन्होंने 'अमर अकबर एंथनी', 'राजपूत', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'कुर्बानी' जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। वर्ष 1968 में उन्होंने फिल्म 'मेरे अपने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वर्ष 1982 में एक्टर ने अपने फिल्मी करियर के चरम पर आध्यात्मिक गुरु 'ओशो रजनीश' का अनुसरण करने के लिए इंडस्ट्री से 5 वर्ष का ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने फिर से कमबैक किया। उन्होंने वापसी के बाद तमाम निर्माता-निर्देशक दोस्तों से संपर्क किया। इनमें महेश भट्ट भी एक थे। महेश भट्ट ने विनोद खन्ना को दो फिल्मों में कास्ट किया।



AS04 Teaser Out: आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन पर किया चौथी फिल्म का एलान, AS04 के टीजर में दिखा एक्शन अवतार

Trending Videos
Thursday Throwback: When Actor vinod khanna lost control over Dimple Kapadia During bedroom scene shooting
विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने विनोद खन्ना को 'जुर्म' और 'प्रेम धर्म' के लिए साइन किया। बता दें कि फिल्म 'प्रेम धर्म' में विनोद खन्ना के अपोजिट अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया हैं। उस समय अपने ब्रेक से लौटने के बाद विनोद खन्ना के हाथ में कई प्रोजेक्ट्स थे, लिहाजा वह दो शिफ्ट में काम करने लगे। एक दिन महेश भट्ट ने विनोद खन्ना से रात की शिफ्ट में फिल्म 'प्रेम धर्म' की शूटिंग करने का फैसला किया। यह एक इंटीमेट बेड सीन था, जहां विनोद को सोने से पहले डिंपल को किस करना था और उन्हें गले लगाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Throwback: When Actor vinod khanna lost control over Dimple Kapadia During bedroom scene shooting
विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विनोद खन्ना सीन की शूटिंग के लिए थोड़ी देर में अंदर आए फिर उन्होंने कॉस्ट्यूम बदली और डिंपल के साथ बिस्तर पर अपनी पोजीशन ले ली। महेश भट्ट ने 'एक्शन' कहकर शूटिंग शुरू की। विनोद ने डिंपल को कई बार किस किया और बाद में उन्हें गले लगा लिया। महेश ने इस समय एक और शॉट लेने का फैसला किया, लेकिन इस बार सीन की गहराई पाने के लिए एक लंबा शॉट लिया। इस दौरान महेश भट्ट अपनी पूरी टीम के साथ थोड़ी दूरी पर शिफ्ट हो गए। सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना ने उनके निर्देशों का पालन किया और डिंपल को किस करने लगे। जैसे ही उन्होंने डिंपल को गले लगाया उसके बाद ही महेश भट्ट ने कट के लिए कहा। हालांकि, उनकी आवाज विनोद खन्ना तक नहीं पहुंच पाई और विनोद, डिंपल को गले लगाते रहे और किस करते रहे। 

Ved: रितेश की डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘वेड’ के साथ जेनेलिया की मराठी सिनेमा में एंट्री, जारी हुआ फिल्म का पोस्टर

Thursday Throwback: When Actor vinod khanna lost control over Dimple Kapadia During bedroom scene shooting
विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विनोद ने यह चीज फिर से दोहराई और डिंपल को कसकर पकड़ लिया। विनोद खन्ना को यूं देख डिंपल भी हैरान थीं और समझ नहीं पा रही थीं कि आखिर उनके साथ हो क्या रहा है? डिंपल ने निर्देशक से मदद लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, विनोद ने अपना काम जारी रखा था। अंत में, महेश भट्ट और उनके कुछ सहायक सेट पर पहुंचे और उन्होंने कई बार 'कट, कट, कट' चिल्लाया। विनोद ने आखिरकार डिंपल को छोड़ दिया, जो कि पूरी तरह से शॉक्ड थीं। वह भागकर मेकअप रूम में गईं। फिर महेश भट्ट ने विनोद खन्ना से इस बारे में बात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक महेश ने विनोद को डिंपल से माफी मंगवाई और उन्हें बताया कि विनोद नशे में थे और अपना नियंत्रण खो चुके थे, क्योंकि वह काफी लंबे समय के बाद इस तरह के सीन की शूटिंग कर रहे थे।
((डिस्क्लेमर: यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Bollywood Film: दर्शक जुटाने का नया पैंतरा टिकट पर डिस्काउंट? अब तक इन फिल्मों पर मिला है ऑफ, कितना हुआ फायदा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed