सब्सक्राइब करें

Thursday Throwback: जब मुकेश भट्ट ने छपवाई थी मनीषा कोइराला की मौत की खबर, मच गया था बवाल; जानें वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 03 Nov 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
Thursday Throwback When Mukesh Bhatt published the news of Manisha Koirala death in an ad Know the reason
Manisha Koirala - फोटो : सोशल मीडिया

एक फिल्म को हिट करवाने के लिए उसका प्रमोशन बहुत जरूरी है। एक समय था जब फिल्मों का प्रमोशन पोस्टर्स के द्वारा सबसे ज्यादा होता था। जगह जगह पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए जाते थे। लेकिन आज के समय में साउथ से लेकर बॉलीवुड जगत के स्टार्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए तरह-तरह के इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं, जिसके लिए पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। हैरानी तो तब होती है जब फिल्मों को हिट करवाने के लिए मेकर्स सारी सीमाएं लांघ जाते हैं। 28 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'क्रिमिनल' के समय भी मेकर्स ने प्रमोशन में सारी हदें पार कर दी थीं। आइए आपको थ्रोबैक थर्सडे में इस बारे में बताते हैं। 

Thursday Throwback When Mukesh Bhatt published the news of Manisha Koirala death in an ad Know the reason
Manisha Koirala - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, साल 1994 में फिल्म 'क्रिमिनल' रिलीज हुई थी, जिसमें मनीषा कोइराला ने अहम किरदार निभाया था। मनीषा कोइराला के अलावा नागार्जुन, राम्या कृष्णन और जॉनी लीवर समेत कई और कलाकार थे। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट थे। लेकिन इस फिल्म को हिट करवाने के लिए मेकर्स ने एक बहुत बड़ा झूठ बोला था, जिसमें फैंस फंसकर रह गए थे। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए मनीषा कोइराला के निधन की खबर को आग की तरह फैंस के बीच फैलाया गया था।

Throwback Thursday: सबके बीच ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया था KISS, खड़ा

Thursday Throwback When Mukesh Bhatt published the news of Manisha Koirala death in an ad Know the reason
Manisha Koirala - फोटो : सोशल मीडिया

हुआ यूं था कि मेकर्स चाहते थे कि इस फिल्म के बारे में हर किसी को पता हो और इसी वजह से उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस मनीषा की फेक मौत की खबर फैलाने का फैसला किया। ऐसा इसलिए भी किया गया क्योंकि फिल्म में मनीषा के किरदार की मौत हो जाती है और इस प्रमोशन को उसी से जोड़ा गया था। हालांकि,  इस खबर को सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स ने भी सच मान लिया था और फिर मनोरंजन जगत में मनीषा कोइराला के निधन पर शोक जताया गया। मेकर्स का दांव उन्हीं पर उल्टा पड़ गया। जब लोगों को पता चला कि मनीषा कोइराल की मौत की झूठी खबर झूठी है तो हर कोई भड़क गया। लोगों ने फिल्म को घटिया बताया और मेकर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई।

जब रामायण के रावण ने हेमा मालिनी को सबके सामने मारे थे 20 थप्पड़, क्या आपको पता है यह किस्सा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Throwback When Mukesh Bhatt published the news of Manisha Koirala death in an ad Know the reason
Manisha Koirala - फोटो : सोशल मीडिया

'क्रिमिनल' हॉलीवुड फिल्म The Fugitive का हिंदी रीमेक थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे डॉक्टर की थी जिस पर उसकी पत्नी की हत्या का आरोप लगता है। कुछ साल बाद निर्दोष साबित होने पर वह दोबारा शादी कर लेता है। मेकर्स के इतने बड़े झूठ का असर फिल्म के कलेक्शन पर भी हुआ। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बहुत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन विदेशों में इस फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed