देश के 23 शहरों के 60 हजार लोगों के बीच हुए एक सर्वे से ये बात साबित हुई है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में नाम घसीटे जाने के बावजूद हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण पर लोगों का भरोसा कम नहीं हुआ है। मशहूर शख्सीयतों का ब्रांड के तौर पर आंकलन करने वाली संस्था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स की ताजा टियारा रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन को लोगों ने सबसे भरोसेमंद ब्रांड माना है। दीपिका ठीक उनके और अक्षय कुमार के पीछे नंबर तीन पर हैं।
TIARA REPORT: आलिया को इस कैटेगरी में मिली विराट से कड़ी टक्कर, दीपिका-रणवीर की जोड़ी बनी नंबर वन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती उम्र का चढ़ता जादू
78 साल के हो चुके अमिताभ बच्चन ने इस सर्वे में फिल्मी सितारों के बीच भरोसेमंद ब्रांड के मामले में शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान सबको पीछे छोड़ दिया है। एक जापानी कंपनी की तरफ से संस्थान के लिए किए गए सर्वे में जिन फिल्मी हस्तियों पर लोगों मे सबसे ज्यादा भरोसा जताया उनमें अमिताभ बच्चन 88 अंकों के साथ सबसे आगे हैं। उनके बाद 86.8 अंकों के साथ अक्षय कुमार हैं और दीपिका पादुकोण को इस कैटेगरी में 82.8 अंक मिले हैं। अभिनेत्रियों में वह पहले नंबर पर रहीं। खिलाड़ियों के मामले में महेंद्र सिंह धोनी और मिताली राज ने पहला स्थान पाया। जोड़ियों के मामले में देश की सबसे भरोसेमंद जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रही।
दीपिका-रणवीर की जोड़ी नंबर वन
अगर सम्मान हासिल करने वाली शख्सीयतों की बात करें तो यहां भी अमिताभ बच्चन का नंबर सबसे पहले आता है। 90 अंकों के साथ सर्वे में वह देश के ऐसे अव्वल नंबर ब्रांड निकले, जिनकी आम जनता सबसे ज्यादा इज्जत करती हैं। इस मामले में दीपिका 87.9 अंकों के साथ ठीक उनके पीछे रहीं यहां धोनी 87 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। देश में जिस जोड़ी की ब्रांड के रूप में लोग सबसे ज्यादा इज्जत करते हैं, वह जोड़ी रही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की।
अपने से लगते हैं आयुष्मान
सर्वे में ऐसे लोगों के बारे में लोगों की राय पूछी गई जो लोगों को अपने से लगते हैं। जिन शख्सीयतों में लोग अपनी पहचान तलाशते हैं, ऐसे ब्रांड्स में आयुष्मान खुराना 88.5 अंकों के साथ सबसे आगे रहे। उनके पीछे रहे 88 अंकों के साथ विकी कौशल और 86.8 अंकों के साथ यहां करीना कपूर तीसरे नंबर पर रहीं।
सुंदरता में आलिया को मिली विराट से टक्कर
सबसे चौंकाने वाले परिणाम इस सर्वे में सुंदर दिखने के मामले को लेकर रहे। यहां आलिया भट्ट को सबसे कड़ी टक्कर किसी हीरोइन से नहीं बल्कि विराट कोहली से मिली। सबसे आकर्षक ब्रांड के रूप में 90.7 अंक लेकर आलिया ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 90 अंकों के साथ विराट कोहली नंबर दो पर रहे। यहां तीसरा स्थान ऋतिक रोशन को हासिल हुआ जिन्हें सर्वे में 87.7 अंक हासिल हुए।
पढ़ें: Bigg Boss 14: निक्की और जान की 'प्रेम कहानी' के बीच आए राहुल वैद्य ! इस वजह से शुरू हुआ झगड़ा