सब्सक्राइब करें

Ticket Price: क्या 750 रुपये तक होगी पीएस-1 और विक्रम वेधा की टिकट की दरें? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 27 Sep 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
Ticket Price of Vikram Vedha PS1: Will the Ticket Rates Range From Rs 200 To Rs 750 In The First Week?
पोन्नियिन सेल्वन, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'विक्रम वेधा' और 'पोन्नियन सेल्वन' इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली हैं। यही कारण है कि दोनों फिल्मों के निर्माता अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए तरह-तरह की रणनीति अपना रहे हैं। एक तरफ जहां देश के तीन नेशनल चेन 'केजीएफ चैप्टर 2' की ही तरह 'विक्रम वेधा' और 'पीएस 1' की टिकट का प्राइज, फिल्म के बजट की ही तरह ज्यादा रखने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, नेशनल सिनेमा डे पर दर्शकों का रिस्पॉन्स देख निर्माता टिकट की कीमत कम रखने पर जोर दे रहे हैं।

Trending Videos
Ticket Price of Vikram Vedha PS1: Will the Ticket Rates Range From Rs 200 To Rs 750 In The First Week?
'विक्रम वेधा' और 'पोन्नियन सेलवर पार्ट-1' - फोटो : Social media

नेशनल चेन रखना चाहते हैं इतना प्राइज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के तीन बड़े नेशनल चेन- पीवीआर, सिनेपोलिस और आइनॉक्स, वही टिकट प्राइसिंग रख रहे हैं जो उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज पर रखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन नेशनल चेन से जुड़े अधिकारियों ने ज्यादा प्राइज रखने के पीछे यह तर्क दिया है कि यदि बिग बजट फिल्मों को 75 रुपये की टिकट दरों पर दिखाया जाएगा तो 100 फीसदी ऑक्युपेंसी रहने के बाद भी सिनेमाप्लेक्स अपना खर्च नहीं निकाल पाएगी। यही कारण है कि ज्यादातर मल्टीप्लेक्सों में टिकट दरें, पहले वीक में 200 रुपये से लेकर 750 रुपये तक रखने रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ticket Price of Vikram Vedha PS1: Will the Ticket Rates Range From Rs 200 To Rs 750 In The First Week?
पीएस-1, मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम ने की थिएटर मालिकों से मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'पोन्नियिन सेलवन 1' को ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मणिरत्नम इसके टिकट की कीमत 100 रुपये रखना चाहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने थिएटर मालिकों से मुलाकात की थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि थिएटर मालिक उनके सुझाव पर सहमत हुए हैं या नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो बैठक में शामिल एक अंदरूनी सूत्र ने बताया है कि मणिरत्नम की बात से थिएटर मालिक भी सहमत हो गए हैं। हालांकि, यह दोनों बातें मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कही जा रही है। अभी तक न नेशनल चेन और न ही निर्माताओं की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। 

Ticket Price of Vikram Vedha PS1: Will the Ticket Rates Range From Rs 200 To Rs 750 In The First Week?
पीएस1- विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

अभी कितने की हैं दोनों फिल्मों की टिकट?
बुक माय शो के मुताबिक, 30 सितंबर को ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' की टिकट सिनेपॉलिक्स में 250 रुपये तक, आईनॉक्स में 460 रुपये तक और पीवीआर में 260 रुपये तक हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय की पीएस-1 की कीमत 2डी में 460 रुपये तक और आईमैक्स 2डी में 750 रुपये तक रखी गई हैं।

विज्ञापन
Ticket Price of Vikram Vedha PS1: Will the Ticket Rates Range From Rs 200 To Rs 750 In The First Week?
तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Social Media

एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी?
एडवांस बुकिंग की बात करें तो ऐश्वर्या राय की 'पीएस 1' ने ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' को पछाड़ दिया है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी 'पोन्नियन सेल्वन- 1' ने अब तक एडवांस बुकिंग के जरिए 4.86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, पुष्कर और गायत्री की फिल्म 'विक्रम वेधा' ने मात्र 71 लाख रुपये की कमाई कर ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed