फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Parekh: लाखों दिलों की धड़कन बन गई थीं आशा पारेख, फिर भी जिंदगी भर अकेली ही रहीं हिंदी सिनेमा की हिट गर्ल

Tue, 27 Sep 2022 02:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 27 Sep 2022 02:45 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा की मशूहर अभिनेत्री आशा पारेख अपने अभिनय और फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली आशा पारेख एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Dada Saheb Phalke Award 2022 Asha Parekh love life and unknown facts about Actress
Asha Parekh

हिंदी सिनेमा की मशूहर अभिनेत्री आशा पारेख अपने अभिनय और फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली आशा पारेख एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि इस साल का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा। इस एलान के बाद से ही एक्ट्रेस चर्चा में हैं। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें- 

Dada Saheb Phalke Award 2022 Asha Parekh love life and unknown facts about Actress
asha parekh - फोटो : instagram

60 और 70 के दशक की शानदार अभिनेत्रियों में से आशा पारेख ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया। अपनी अदाकारी चुलबुले अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली एक्ट्रेस ने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अपने दौर में एक्ट्रेस इस कदर मशहूर थीं कि वह उस समय सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्री थीं। लंबे समय तक फिल्मों में अपने योगदान के लिए एक्ट्रेस को  1992 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Dada Saheb Phalke Award 2022 Asha Parekh love life and unknown facts about Actress
Asha Parekh

आशा पारेख ने बतौर बाल कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, शुरुआत में मिली नाकामी के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान हासिल की। यही वजह थी कि उन्हें उस दौर में भारतीय सिनेमा की हिट गर्ल के नाम से भी पहचाना जाता था। पर्दे पर अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को चुराने वालीं आशा पारेख असल जिंदगी में बिल्कुल अकेली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कभी शादी नहीं की, जिसका उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। इसके पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dada Saheb Phalke Award 2022 Asha Parekh love life and unknown facts about Actress
Asha Parekh

ऐसा नहीं था कि आशा पारेख शादी कभी नहीं करना चाहती थी। लेकिन अधूरी प्रेम कहानी के चलते वह पूरी जिंदगी अकेली रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आशा पारेख उस जमाने के जाने-माने निर्देशक नासिर हुसैन के साथ रिश्ते में थीं। लेकिन नासिर पहले से ही शादी-शुदा थे, जिसके चलते उनका यह रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सका। खबरों की मानें तो आशा नासिर हुसैन से इस हद तक प्यार करती थीं कि उन्होंने जीवन भर अकेले रहने का फैसला किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed