सब्सक्राइब करें

Richa Chadha-Ali Fazal: 176 साल पुरानी मिल में होगा ऋचा चड्ढा-अली फजल का रिसेप्शन, देखें वेन्यू की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 27 Sep 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha and Ali Fazal wedding reception to be held at Mumbai 176 year old mill turned into event space
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी के अब कुछ ही दिन बचे हैं और दोनों अपनी ड्रीम वेडिंग को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इको फ्रेंडली तरीके से होने जा रही ऋचा और अली की शादी के कार्ड से लेकर वेन्यू तक की डिटेल सामने आ चुकी है। वहीं, अब दोनों के मुंबई में होने जा रहे रिसेप्शन को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। दोनों ने अपने रिसेप्शन के लिए 176 साल पुरानी मिल को चुना है।

Trending Videos
Richa Chadha and Ali Fazal wedding reception to be held at Mumbai 176 year old mill turned into event space
ऋचा चड्ढा और अली फजल का रिसेप्शन वेन्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की रस्में कुछ ही दिनों में दिल्ली में शुरू होने जा रही हैं। वहीं, अब दोनों के मुंबई में होने जा रहे रिसेप्शन का वेन्यू भी सामने आ गया है। दिल्ली में शादी करने के बाद दोनों मनोरंजन जगत के सितारों के लिए मुंबई के द ग्रेट ईस्टर्न होम में रिसेप्शन आयोजित करने वाले हैं। यह 176 साल पुरानी मिल है, जिसके अंदर समकालीन फर्नीचर स्टोर है और अब एक इवेंट स्पेस भी है। ऋचा चड्ढा और अली फजल के वेडिंग प्लानर ने इस 176 साल पुरानी मिल को एक बेहतरीन पार्टी वेन्यू के रूप में बदलने का बीड़ा उठाया है।

Asha Parekh: लाखों दिलों की धड़कन बन गई थीं आशा पारेख, फिर भी जिंदगी भर अकेली ही रहीं हिंदी सिनेमा की हिट गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha and Ali Fazal wedding reception to be held at Mumbai 176 year old mill turned into event space
ऋचा चड्ढा और अली फजल का रिसेप्शन वेन्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई में 4 अक्तूबर को होने वाले रिसेप्शन में बी टाउन के सितारों के अलावा हॉलीवुड सितारे भी हिस्सा लेंगे। खबरों की मानें तो ऋचा और अली के रिसेप्शन में विक्टोरिया एंड अब्दुल, डेम जूडी डेंच और जेरार्ड बटलर और जो अली शामिल होने वाले हैं। वहीं, कपल ने अपने शादी में नो फोन पॉलिसी रखने का फैसला किया है, ताकि शादी में शामिल होने वाले सभी लोग फंक्शन का सही तरह से आनंद उठा सके। दोनों ने अपने कार्ड में भी इस बात का जिक्र किया है।

Vikram Vedha: करीना कपूर को पसंद आई पति सैफ की ‘विक्रम वेधा’, राकेश रोशन ने फिल्म का दिया ऐसा रिव्यू

Richa Chadha and Ali Fazal wedding reception to be held at Mumbai 176 year old mill turned into event space
ऋचा चड्ढा और अली फजल का रिसेप्शन वेन्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फैजल की 2012 में 'फुकरे' फिल्म के सेट पर मिले थे। कहा जाता है कि ऋचा चड्ढा ने अली फजल से अपने प्यार का इजहार किया था, जिसके बाद अली ने अपना जवाब देने में तीन महीने का समय लिया। इसके बाद दोनों ने कई साल तक अपने रिश्ते को छुपा कर रखा था और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Ponniyin Selvan: 'पीएस-1' की रिलीज से पहले ऐश्वर्या ने बॉलीवुड बनाम साउथ पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed