{"_id":"6332bd0045219e61642309cc","slug":"vikram-vedha-kareena-kapoor-khan-rakesh-roshan-reacted-on-social-media-after-watching-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram Vedha: करीना कपूर को पसंद आई पति सैफ की ‘विक्रम वेधा’, राकेश रोशन ने फिल्म का दिया ऐसा रिव्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikram Vedha: करीना कपूर को पसंद आई पति सैफ की ‘विक्रम वेधा’, राकेश रोशन ने फिल्म का दिया ऐसा रिव्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज की तारीख नजदीक आते ही फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है। इस बीच कई सेलेब्स ने फिल्म देखकर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी हैं। हाल ही में सैफ की पत्नी करीना कपूर खान और ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने फिल्म देखकर फैंस के साथ अपना अनुभव साझा किया है। आइए जानते हैं दोनों ने फिल्म के बारे में क्या कहा...
2 of 4
करीना कपूर, राकेश रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने 'विक्रम वेधा' देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को सर्वश्रेष्ठ तक बता डाला। एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'बेस्ट फिल्म...बेस्ट एक्टर...बेस्ट डायरेक्टर...क्या फिल्म है...ब्लॉकबस्टर।' वहीं, ऋतिक के पिता ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफों के पुल बांधे हैं। राकेश रोशन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'विक्रम वेधा देखी...शानदार...इसका श्रेय फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर और पूरी टीम को जाता है।'
बता दें कि 'विक्रम वेधा' साउथ के इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। मूल फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन नजर आए थे। खास बात यह है कि दोनों ही फिल्मों का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले ऋतिक फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्रम वेधा ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके अलावा सैफ अली खान की बात करें तो एक्टर आखिरी बार यशराज की फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।