{"_id":"6332ac8a3f55d87d463a9d75","slug":"tv-actress-jennifer-winget-join-hands-with-vishal-bhardwaj-for-his-upcoming-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jennifer Winget: ‘आशिकी 3’ नहीं इस फिल्म में नजर आएंगी जेनिफर विंगेट, इस निर्देशक से मिलाया हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jennifer Winget: ‘आशिकी 3’ नहीं इस फिल्म में नजर आएंगी जेनिफर विंगेट, इस निर्देशक से मिलाया हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:26 PM IST
सार
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। टीवी जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं जेनिफर अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बीते दिनों सामने आई खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म आशिकी 3 में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। हालांकि, बाद में यह खबरें महज अफवाह साबित हुई थी।
2 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : insta
इसी क्रम में अब हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक और नई खबर सामने आ रही है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री जल्द ही बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म उनके डेब्यू के बाद उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। 'फिर से' के बाद विशाल की यह फिल्म जेनिफर विंगेट की दूसरी मूवी होगी। बता दें कि मनोरंजन जगत की क्वीन जेनिफर विंगेट बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में असल मायने में उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'फिर से' से डेब्यू किया था।
वहीं, विशाल संग उनकी फिल्म के बारे में बात करें तो इस फिल्म में अभी तक जेनिफर विंगेट के किरदार के बारे में खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक जेनिफर विंगेट या निर्माता की ओर से इस मामले पर आधिकारिक तौर कुछ भी नहीं कहा गया है। अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है।
अभिनेत्री ने टीवी के मशहूर धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में स्नेहा के किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी। इसके बाद वह टीवी शो 'दिल मिल गए' में भी नजर आई थीं। वहीं 'बेहद' के जरिए जेनिफर विंगेट ने पहली बार नकारात्मक किरदार में नजर आई थीं, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। छोटे पर्दे के अलावा जेनिफर विंगेट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में 'कोड एम 2' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।