{"_id":"6561f3974d16fa4ce10f0d48","slug":"tiger-3-actor-emraan-hashmi-admits-he-does-not-call-salman-khan-bhai-details-inside-2023-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emraan Hashmi: सलमान खान को 'भाई' नहीं कहते इमरान हाशमी, सुपरस्टार के लिए अभिनेता ने कही यह बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Emraan Hashmi: सलमान खान को 'भाई' नहीं कहते इमरान हाशमी, सुपरस्टार के लिए अभिनेता ने कही यह बड़ी बात
इमरान हाशमी इन दिनों सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में खलनायक आतिश रहमान की भूमिका के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं। फिल्म में उनकी शानदार अदाकारी लोगों को काफी पसंद आ रही है। हाल ही में अभिनेता सुपरस्टार सलमान के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा करते नजर आए। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि वे उन्हें (सलमान) 'भाई' कहकर संबोधित नहीं करते हैं।
इमरान ने कहा कि वे शब्दों के बजाय अपनी कार्यशैली से सम्मान प्रदर्शित करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही वह 'भाई' शब्द का इस्तेमाल न करें, लेकिन वह सलमान को भाई और दोस्त मानते हैं। इमरान के मुताबिक, सम्मान का असली सार व्यवहार में निहित है और वह अपने परिवार की परवरिश के आधार पर इस सिद्धांत का पालन करते हैं।
3 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : social media
उन्होंने जोर देकर कहा कि वे फिल्म सेट पर सभी का समान रूप से सम्मान करते हैं। बता दें कि हाल ही में एक बातचीत में अभिनेता ने टाइगर 3 को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : social media
बता दें कि लंबे समय से इमरान की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी थी। उनकी पिछली फिल्म सेल्फी के लिए उनकी तारीफ तो जरूर हुई, लेकिन यह फिल्म टिकट खिड़की पर फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
'टाइगर 3' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, टाइगर 3 की बात करें तो यह इमरान के लिए अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 250 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। अगर यह फिल्म इस वीकएंड पर अच्छा उछाल लेती है तो इसके 300 करोड़ में पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
Fighter: बड़ी बेसब्री से 'फाइटर' का इंतजार कर रहे अनिल कपूर, पोस्ट साझा कर लिखी ये बात
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।