यशराज फिल्म्स की ताजा तरीन पेशकश फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले दिन शुरुआती रुझानों के अनुसार सलमान खान की ही फिल्म ‘भारत’ के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े को तो पार कर लिया लेकिन फिल्म पहले दिन के कलेक्शन की टॉप फाइव फिल्मों में जगह बनाने से फिर भी चूक गई है। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन काफी अहम रहने वाला है। सोमवार की फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी कमजोर है और अगर ये फिल्म इतवार के मुकाबले सोमवार को उसका आधा भी कारोबार नहीं कर पाई तो ‘टाइगर 3’ और यशराज स्पाई यूनिवर्स के लिए ये हफ्ता काफी मुश्किल भरा गुजरने वाला है।
Tiger 3 Box Office Collection Day 2: ओपनिंग डे पर टॉप 5 से चूकी टाइगर 3, सोमवार की एडवांस बुकिंग का है ये हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की पिछली ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। इस फिल्म के बाद आई शाहरुख खान की अपनी कंपनी की फिल्म ‘जवान’ का तो ओपनिंग डे रिकॉर्ड ही ऐसा बना है कि जिस तक पहुंचने में अब आने वाली फिल्में हांफ जाया करेंगी। फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के पहले दिन पूरे देश में करीब 75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। सलमान खान की सिनेमाघरों मे रिलीज अब तक की फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘भारत’ की 42.30 करोड़ रुपये की रही है, और वहां तक पहुंचने में फिल्म ‘टाइगर 3’ कामयाब रही। फिल्म ‘टाइगर 3’ का पहले दिन का कलेक्शन सोमवार सुबह तक आए अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 44.50 करोड़ रुपये रहा है।
Diwali 2023: किसी ने छुए माता-पिता के पैर तो किसी ने दिए उम्दा पोज, दिवाली पर सितारों के परिवार को देखा क्या?
रविवार को रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ के तमिल और तेलुगु संस्करणों को दर्शकों ने बिल्कुल तवज्जो नहीं दी है। खबरें ये भी थीं कि यशराज फिल्म्स ने इसके हिंदी संस्करण के सोमवार के शोज आधी रात से ही शुरू कर दिए लेकिन ऐसा कोई शो मुंबई में होता दिखा नहीं। रविवार को फिल्म का पहला शो मुंबई में सुबह छह बजे शुरू हुआ था लेकिन इस शो में फिल्म ‘पठान’ जैसा जोश दर्शकों में नजर नहीं आया। दक्षिण भारत से मिली जानकारी के अनुसार वहां इस फिल्म को लेकर कहीं कोई क्रेज नहीं है। रिलीज के पहले दिन वहां ‘टाइगर 3’ ने सिनेमाघरों मालिकों को काफी निराश किया। फिल्म के तमिल संस्करण की पहले दिन की कमाई 15 लाख रुपये और तेलुगु संस्करण की कमाई सवा करोड़ रुपये ही रही है।
Disha Rahul: दिशा-राहुल ने खास अंदाज में मनाई बेटी की पहली दिवाली, तस्वीर साझा कर दिखाई झलक
गौरतलब है कि सलमान खान की पिछली फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ को भी दर्शकों ने नकार दिया था। यशराज स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म ‘टाइगर 3’ भी उसी रास्ते जाते दिख रही है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म की ओपनिंग फिल्म को सुपरहिट करने के लिए कम से कम 60 करोड़ रुपये होनी चाहिए थी। लेकिन फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन करीब 44.50 करोड़ रुपये ही रहा। फिल्म की सोमवार की दोपहर तक की बुकिंग भी काफी निराशाजनक है और फिल्म का मंडे टेस्ट को लेकर कड़ा संघर्ष जारी है। अगर ये फिल्म सोमवार को 25 करोड़ रुपये के आसपास भी नहीं कमा सकी तो इसकी आगे की राह बहुत कठिन होने वाली है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान बेकाबू हुए सलमान खान के प्रशंसक, दिवाली पर सिनेमाघर में फोड़े पटाखे
सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली हिंदी की टॉप 10 फिल्में
| फिल्म | ओपनिंग (करोड़ रुपये में) |
| जवान (2023) | 75.00 |
| पठान (2023) | 57.00 |
| वॉर (2019) | 53.35 |
| ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018) | 52.25 |
| हैप्पी न्यू ईयर (2014) | 44.97 |
| टाइगर 3 (2023) | 44.50* |
| भारत (2019) | 42.30 |
| प्रेम रतन धन पायो (2015) | 40.35 |
| गदर 2 (2023) | 40.10 |
| सुल्तान (2016) |
36.54 |