सब्सक्राइब करें

Tiger 3: टाइगर 3 के लिए फैंस में दिखा जबर्दस्त उत्साह, सिनेमाघर बाहर नजर आया लोगों का जमावड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Nov 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 Fans reaction Massive Crowd Gathered In Queue Outside Mumbai Theater see video here
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान और कैटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 आखिरकार आज (12 नवंबर) को रिलीज हो गई। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को पहले दिन फैंस की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। अपने फेवरेट सितारे के देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर प्रशंसकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी की पहली रंगोली की दिखाई झलक, तस्वीर शेयर कर दी दिवाली की शुभकामनाएं
 
Tiger 3 Fans reaction Massive Crowd Gathered In Queue Outside Mumbai Theater see video here
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई के बांद्रा स्थित गेयटी गैलेक्सी में कुछ ऐसा ही नजारा टाइगर 3 के ओपनिंग डे पर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान की फिल्म को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रेवती, आशुतोष राणा, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा और रणवीर शौरी भी हैं।

Tiger 3 Fans reaction Massive Crowd Gathered In Queue Outside Mumbai Theater see video here
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइगर 3, टाइगर जिंदा है (2017) का सीक्वल है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। इसमें शाहरुख खान पठान के रूप में एक विशेष कैमियो भूमिका में नजर आए हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन और यशराज फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 Fans reaction Massive Crowd Gathered In Queue Outside Mumbai Theater see video here
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इस फिल्म से सलमान को भी काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया था कि वे टाइगर 3 देखने के बाद कोई भी स्पॉइलर साझा करने से बचें।

विज्ञापन
Tiger 3 Fans reaction Massive Crowd Gathered In Queue Outside Mumbai Theater see video here
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने लिखा था, “हमने टाइगर 3 को बहुत जुनून के साथ बनाया है। कई लोग फिल्म को देखने के बाद उसका क्लाइमेक्स लीक कर देते हैं। इसे सुरक्षित रखने के लिए हम आप पर भरोसा कर रहे हैं। हमें आप पर विश्वास है कि आप वही करेंगे, जो सही होगा। हम उम्मीद करते हैं कि 'टाइगर 3' हमारी तरफ से आपके लिए अच्छा गिफ्ट होगा।'' 
Aadar Jain: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद, दिवाली पार्टी में मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे पहुंचे आदर जैन?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed