कहना गलत नहीं होगा कि इस साल सिल्वर स्क्रीन पर खान अभिनेताओं का धमाल देखने को मिल रहा है। एक साथ दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले शाहरुख खान के बाद अब इस साल दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान का राज देखने को मिलेगा। कैसे..? तो वह ऐसे कि अगले महीने दिवाली के मौके पर सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों के दिलों में सलमान और शाहरुख को दोबारा एक-साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन अगर आप उससे पहले दोनों की जोड़ी को देखने की आस कर रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक बुरी खबर है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...
Tiger 3: 'टाइगर 3' के प्रमोशन के लिए सलमान को नहीं मिलेगा 'पठान' का साथ, जानें मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला
'टाइगर 3' में शाहरुख और सलमान को एक साथ देखने के साथ ही फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दोनों साथ में फिल्म का प्रमोशन भी करते नजर आएंगे। लेकिन अगर आप ऐसी उम्मीद कर रहे थे, तो आपका दिल टूट सकता है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि 'टाइगर 3' के प्रमोशन से शाहरुख खान दूर रहेंगे। यह फैसला मेकर्स द्वारा लिया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रमोशन की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ सलमान, कटरीना और इमरान के कंधों पर होगी।
Leo: रिलीज से पहले विजय की 'लियो' के मेकर्स ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, चौंका देगी वजह
सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 'टाइगर 3' का पूरा प्रमोशन कैंपेन कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ सलमान खान के इर्द-गिर्द घूमेगा। इसमें कहा गया है कि जो लोग उम्मीद कर रहे हैं कि 'पठान' उर्फ शाहरुख खान भी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा होंगे, उन्हें 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा। यह सभी जानते हैं कि फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे ठीक उसी तरह से जिस तरह से भाईजान ने फिल्म 'पठान' में किया था। लेकिन मेकर्स ने शाहरुख को प्रमोशन से दूर रखने का यह कड़ा कदम इसलिए उठाया है क्योंकि वह कैमियो की किसी भी तरह की जानकारी लीक नहीं करना चाहते हैं।
बता दें, सलमान खान अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर में टाइगर उर्फ सलमान खान अपने देश और परिवार को बचाने की जंग लड़ते नजर आ रहे हैं। 'टाइगर 3' में इस बार सलमान खान का सामना विलेन बने इमरान हाशमी से होगा, जो अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए टाइगर को खत्म करने की साजिश रच रहा है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के शानदार ट्रेलर प्रशंसकों के बीच फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का उत्साह बढ़ा दिया है। 'टाइगर 3' अगले महीने 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Hema Malini Sunny Deol: जब फिल्म के सेट पर पहली बार हुआ हेमा और सनी का आमना सामना, इस हीरोइन ने कराई बोलचाल