सब्सक्राइब करें

Tiger 3: फिल्म में सलमान की एंट्री स्क्रीन पर मचा देगी तहलका, रिलीज से पहले 'टाइगर 3' के निर्देशक का बड़ा दावा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Nov 2023 01:51 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 Salman Khan mind blowing 10 minute entry sequence is highlight’of film says director Maneesh Sharma
मनीष शर्मा और टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। इसे लेकर फैंस में उत्साह भी बढ़ते ही जा रहा है। ऐसा लगता है कि मनीष शर्मा की 'टाइगर 3' की टीम की दिवाली काफी रोमांचक होने जा रही हैं। 'टाइगर 3' की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि यह फिल्म सलमान के करियर के लिए संजीवनी साबित होती है या नहीं। अब हाल ही में, टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा ने फिल्म में सलमान खान की एंट्री को लेकर दर्शकों के सामने बड़ा दावा किया है। तो चलिए  जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।

Trending Videos
Tiger 3 Salman Khan mind blowing 10 minute entry sequence is highlight’of film says director Maneesh Sharma
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

YRF स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान सुपर एजेंट टाइगर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं। इस जबर्दस्त एक्शन फिल्म में 12 एक्शन और स्टंट सीक्वेंस हैं और अब निर्देशक मनीष शर्मा ने खुलासा किया है कि फिल्म में सलमान खान का 10 मिनट का एंट्री सीन होगा, जो निश्चित रूप से लोगों के होश उड़ा देगा। निर्देशक ने खुलासा किया कि 10 मिनट के एंट्री सीक्वेंस को तैयार करने के लिए उनके कुछ बेहतरीन एक्शन, स्टंट और इफेक्ट्स वाले लोगों की सहायता ली गई थी।

Uttarakhand: धामी के कार्यक्रम में नहीं दिखे उत्तराखंड के बड़े फिल्मकार, जितेंद्र बोले, मैं तो सक्रिय ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 Salman Khan mind blowing 10 minute entry sequence is highlight’of film says director Maneesh Sharma
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में निर्देशक मनीष शर्मा ने खुलासा किया, 'सलमान खान ने हमें कई एंट्री सीक्वेंस दिए हैं। यह उन सीन्स में से एक है, जिसका सलमान के प्रशंसक और हिंदी फिल्म प्रेमी इंतजार करते हैं। पिछली किस्तों में टाइगर के रूप में उनकी एंट्री दमदार रही है। इसलिए यह जरूरी था कि हम सलमान खान के स्टाइल के साथ कुछ अनोखा तैयार करें और टाइगर 3 में उनकी एंट्री को दर्शकों के लिए यादगार बना दें। हमारे कुछ बेहतरीन एक्शन, स्टंट और प्रभाव वाले लोग 10 मिनट के ब्लॉक को तैयार करने के लिए एक साथ आए हैं।'

Joram: मनोज बाजपेयी की 'जोरम' की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Tiger 3 Salman Khan mind blowing 10 minute entry sequence is highlight’of film says director Maneesh Sharma
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष शर्मा ने आगे खुलासा किया कि वह 'टाइगर 3' में सलमान खान की एंट्री पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हैं। निर्देशक ने कहा, 'रविवार को इस सीक्वेंस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे याद है कि जब सलमान खान स्क्रीन पर आते हैं तो दर्शक कितनी सीटियां बजाते हैं और मैं टाइगर 3 के आने पर उनके साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं।'

Sushmita Sen: रोहमन शॉल संग दोबारा पैचअप करने पर ट्रोल हुईं सुष्मिता, लोग बोले- भगोड़ा ललित मोदी कहां गया?

विज्ञापन
Tiger 3 Salman Khan mind blowing 10 minute entry sequence is highlight’of film says director Maneesh Sharma
टाइगर 3 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सलमान जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही विष्णुवर्धन की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed