{"_id":"5ab6383d4f1c1beb3f8b4b53","slug":"tiger-shroff-and-disha-patani-spotted-mumbai-airport-before-leaving-the-city-for-baaghi-2-promotions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागी 2' के रिलीज से पहले हाथों में हाथ डाले दिखे दिशा-टाइगर, मुंबई छोड़कर कहां जाने की है तैयारी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागी 2' के रिलीज से पहले हाथों में हाथ डाले दिखे दिशा-टाइगर, मुंबई छोड़कर कहां जाने की है तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff and Disha Patani
- फोटो : Spotboy.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जल्द ही 'बागी 2' फिल्म में पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को रिलीज होने में अभी एक हफ्ता बचा है। ऐसे में यह दोनों स्टार्स फिल्म को हिट कराने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। हाल ही में दिशा और टाइगर मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ पकड़े स्पॉट किए गए।
Tiger and Disha
- फोटो : Spotboy.com
यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दिशा और टाइगर मुंबई से बाहर फिल्म का प्रमोशन करने जा रहे हैं इस बीच यह तस्वीरें खींची गई। इस मौके पर दिशा मरून रंग के क्रॉप टॉप के साथ पैंट पहने दिखाई दीं तो वहीं टाइगर काले रंग की टी-शर्ट के साथ जींस पहने हुए थे।
Tiger and Disha
- फोटो : Spotboy.com
टाइगर की काले रंग की टी-शर्ट थोड़ी अलग जरूर थी। टी-शर्ट में लिखा था 'मैं बागी'। फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि टाइगर 'बागी 2' को हिट कराने के लिए जोर शोर से जुटे हैं। टाइगर की खास प्रिंट वाली टी-शर्ट इसी बात की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger and Disha
- फोटो : Spotboy.com
एयरपोर्ट पर कैमरे के सामने दिशा और टाइगर ने जमकर पोज दिए। इसके साथ ही लोगों से फिल्म देखने की गुजारिश की। 'बागी 2' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का मेकिंग वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
Tiger Shroff
यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। 'बागी 2' साल 2016 में आई फिल्म की फ्रेंचाइजी है। फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज से पहले ही 'बागी 3' का ऐलान कर दिया गया है।