{"_id":"5ab62e0b4f1c1bbb758b7716","slug":"akshay-kumar-speaks-about-kesari-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'केसरी' की पगड़ी पर अक्षय कुमार हुए इमोशनल, सबके सामने बोल दी इतनी बड़ी बात ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'केसरी' की पगड़ी पर अक्षय कुमार हुए इमोशनल, सबके सामने बोल दी इतनी बड़ी बात
Sat, 24 Mar 2018 05:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'पैडमैन' अक्षय कुमार इन दिनों 'केसरी' फिल्म की शूटिंग में बिजी है। 'पैडमैन' में अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की गई थी। हाल ही में जब आने वाले फिल्म 'केसरी' में उनके रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे जानकर आपको गर्व महसूस होगा।
2 of 5
akshay kumar and twinkle khanna
'केसरी' फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित वाई में चल रही है। फिल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। कुछ दिन पहले अक्षय के लुक की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह पगड़ी लगाए दिखाई दिए थे। जब अक्षय से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'बीते डेढ़ महीने से केसरी की शूटिंग कर रहा हूं। हर समय सिर पर ताज पहने रहता हूं और गर्व महसूस करता हूं।'
3 of 5
Akshay Kumar
अक्षय ने कहा - 'मैं यह फिल्म इसलिए नहीं कर रहा हूं मुझे कुछ करना है। इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं ओंकार में विश्वास करता हूं।' 'केसरी' 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई पर बन रही फिल्म है। इसमें अक्षय हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म साल 2019 में होली के करीब रिलीज हो सकती है। इससे पहले भी अक्षय दो फिल्मों 'सिंह इज किंग' और 'सिंज इज ब्लिंग' में पगड़ी पहने दिखाई दिए थे। आपको बता दें, अक्षय कुमार के पास केसरी और गोल्ड के अलावा 5 बड़े बजट की फिल्में हैं। इस बात का जानकारी क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने कुछ समय पहले दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
akshay kumar
इस फिल्म में अक्षय के अलावा परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। 'केसरी' फिल्म के अलावा परिणीति 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।