{"_id":"5ab638e84f1c1b2b618b553d","slug":"bollywood-muslim-actress-who-marries-with-hindu-actors-see-the-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन मुस्लिम हीरोइनों ने बनाया हिंदू एक्टर को अपना जीवनसाथी, इस एक्टर ने की थी चार शादी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन मुस्लिम हीरोइनों ने बनाया हिंदू एक्टर को अपना जीवनसाथी, इस एक्टर ने की थी चार शादी
Sat, 24 Mar 2018 05:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Madhubala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में प्यार का कोई पैमाना नहीं, ना ही रंगभेद और ना कोई धर्म की अड़चन। इसलिए बॉलीवुड में कई मुस्लिम अभिनेत्रियां ऐसी रही जिन्होंने शादी के लिए हिंदू लड़कों को चुना और इस कड़ी में कुछ अभिनेता भी ऐसे रहे जिन्होंने मुस्लिम लड़कियों को अपना जीवनसाथी बनाने में कोई देर नहीं की। आइए जानतें हैं इन जोडियों के बारे में...
सुनील दत्त- नरगिस
2 of 8
Suneel and Nargis Dutt
इस कड़ी में पहला नाम आता है पुराने जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस नरगिस दत्त का। नरगिस का असली नाम फातिमा राशिद था और सुनील दत्त भी फिल्मों में नाम बदलकर आए थे। बता दें कि उनका असली नाम बलराज दत्त था। नरगिस और सुनील की मुलाकात ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों में प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने 1958 में शादी करने का फैसला लिया। आज दोनों ही सुपरस्टार हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन इनके बेटे और सुपरहिट एक्टर संजय दत्त बॉलीवुड में बड़ा नाम कमा रहे हैं।
किशोर कुमार- मधुबाला
3 of 8
Kishore And Madhubala
अपनी खूबसूरती के लिए आज भी पहचान रखने वाली एक्ट्रेस मधुबाला ने फिल्म सिनेमा के जाने-माने नाम किशोर कुमार के साथ शादी की थी। मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम दहलवी था। बता दें कि पहले मधुबाला और दिलीप कुमार शादी करने वाले थे लेकिन मधुबाला के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। इसके बाद मधुबाला ने सिंगर, गीतकार, एक्टर, प्रोड्यूसर के साथ-साथ डायरेक्टर रहे किशोर कुमार से विवाह कर लिया। किशोर कुमार की ये दूसरी शादी थी। किशोर की पहली पत्नी का नाम रूमा गुहा ठाकुरता था। बता दें कि किशोर ने मधुबाला की मौत के बाद भी और दो शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील शेट्टी- माना कादरी
4 of 8
Suneil and Mana Shetty
फिल्म इंडस्ट्री के फिटमैन सुनील शेट्टी ने भी अपना हमसफर एक मुस्लिम लड़की माना कादरी को चुना । सुनील को माना से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने 1991 में शादी कर ली। सुनील शेट्टी ने फिल्मों में ज्यादातर सपोर्टिंग रोल ही किए हैं। वहीं, बात करें माना की तो बिजनेस के मामले में वह सुनील से भी ज्यादा कमाती हैं। बता दें कि सुनील की बेटी आथिया शेट्टी बॉलीवुड में फिल्म 'हीरो' से डेब्यू कर चुकी हैं और अब उनका बेटा अहान जल्ह ही बॉलीवुड में नजर आने वाला है।
विज्ञापन
मनोज वाजपयी- शबाना रजा
5 of 8
Manoj And Shabana
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार मनोज वाजपयी ने एक्ट्रेस शबाना रजा से शादी की थी। शबाना फिल्म करीब में एक्टर बॉबी देओल के साथ नजर आई थी। उनकी फिल्म का एक गाना 'चोरी-चोरी दिल ने कहा' आज भी नौजवानों को याद है। बता दें कि शादी से पहले दोनों ने एक-दूजे के साथ काफी समय तक डेट भी की। आज दोनों की एक बेटी भी हैं। बात करें फिल्मी करियर की तो शबाना घर-गृहस्थी संभाल रही हैं और मनोज ने बॉलीवुड में अपना दमदार अभिनय कायम रखा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।