{"_id":"68c2dfee8f98f8e7090c33c9","slug":"tiger-shroff-baaghi-4-day-7-thursday-box-office-collection-total-earning-2025-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baaghi 4: एक हफ्ते में लड़खड़ाने लगे ‘बागी 4’ के कदम, जानिए 7वें दिन कितना रहा कलेक्शन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baaghi 4: एक हफ्ते में लड़खड़ाने लगे ‘बागी 4’ के कदम, जानिए 7वें दिन कितना रहा कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:13 PM IST
सार
Baaghi 4 Day 7 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘बागी 4’ को सिनेमाघरों में आज एक हफ्ता पूरा हो चुका है। ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करने वाली यह फिल्म सातवें दिन में आकर हांफ रही है। जानिए, 7वें दिन इसका कलेक्शन कितना रहा।
‘बागी’ फ्रैंचाइज की चौथी किस्त यानी ‘बागी 4’ दर्शकों को जमी नहीं है। इस बात का सबूत फिल्म का कम होता कलेक्शन है। गुरुवार को यानी 7वें दिन इसका कलेक्शन काफी कम हो गया है। थिएटर में इस फिल्म से ज्यादा बढ़िया कलेक्शन साउथ फिल्म ‘लोका’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ कर रही है। जानिए, ‘बागी 4’ की आज की कमाई?
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'बागी 4'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘बागी 4’ का 7वें दिन का कलेक्शन
अब तक जो शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं, उनके अनुसार फिल्म ‘बागी 4’ ने 7वें दिन 1.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 43.7 करोड़ रुपये हो चुका है। बड़े स्टार्स से सजी यह फिल्म 7वें दिन में आकर भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'बागी 4'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या वीकएंड के भरोसे होगी डूबती नैया पार?
फिल्म ‘बागी 4’ ने पिछले वीकएंड पर 9 से 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरा वीकएंड भी सामने है। हो सकता है कि एक्शन फिल्मों के शौकीन लोग वीकएंड पर इस फिल्म को देखने पहुंचे। ऐसे में टाइगर श्रॉफ को अब बस वीकएंड का सराहा है।
कहानी के मामले में कमजाेर पड़ी ‘बागी 4’
‘बागी’ फ्रैंचाइज की फिल्मों में सबसे कमजोर कहानी ‘बागी 4’ की है। प्यार और उसके जुनून के ईद-गिर्द बुनी इसकी स्टोरीलाइन दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब नहीं होती है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा है कि ‘बागी 4’ में जरूरत से ज्यादा एक्शन सीन्स और खून-खराबा है। जबकि फिल्म में विलेन के तौर पर संजय दत्त मौजूद थे लेकिन वह भी फीके पड़ गए।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों से है टाइगर श्रॉफ की फिल्म की टक्कर
इन दिनों थिएटर में हिंदी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ मौजूद है लेकिन इसका कलेक्शन भी काफी कम है। ‘बागी 4’ की टक्कर तो साउथ फिल्म ‘लोका’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ से है। ‘लोका’ ने गुरुवार को यानी 15वें दिन में आकर 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर है। वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ ने भी 7वें दिन में आकर 1.76 करोड़ रुपये की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।