फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया आशियाना: मुंबई के सबसे महंगे इलाके में टाइगर श्रॉफ ने लिया घर, सामने दिखता है अरब सागर का खूबसूरत नजारा

Tue, 24 Aug 2021 10:30 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 24 Aug 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
tiger shroff buy new house for his family pics going viral
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ इन दिनों बुलंदी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। एक के बाद एक हिट फिल्में देने के साथ ही उनका ड़ास लोगों के बीच लोकप्रिय रहता है। लेकिन उनके करियर से अलग वह अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। टाइगर ने हाल ही में अपने परिवार के लिए एक खूबसूरत घर खरीदा है। ये घर एक दो या तीन कमरों का नहीं बल्कि आठ कमरों का है। टाइगर के इतने बड़े घर को खरीदने के पीछे का कारण उनका परिवार ही है। वह चाहते हैं कि सब एक साथ मिलकर एक ही घर में रह सकें। टाइगर ने घर को और खास बनाने के लिए एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन से इसे डिजाइन करवाया है। एलेन बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर की लिस्ट में आते हैं और उन्होंने कई सितारों के घरों को सजाया है। चलिए देखते हैं टाइगर के नए घर की शानदार तस्वीरें।
tiger shroff buy new house for his family pics going viral
टाइगर श्रॉफ का घर - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर का घर मुंबई के सबसे मंहगे इलाके खार वेस्ट के रुस्तमजी पैरामाउंट में हैं। इस सोसाइटी में 2, 3, 4, 5, 6 और 8 बीएचके अपार्टमेंट हैं। टाइगर ने यहां 8 बीएचके का अपार्टमेंट लिया है। वह अपने पैरेंट्स जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा के साथ इस घर में शिफ्ट हो चुके हैं।

tiger shroff buy new house for his family pics going viral
टाइगर श्रॉफ का घर - फोटो : सोशल मीडिया

इस घर में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं जैसे जिम, स्विमिंग पूल ,गेम रूम घर की शोभा बढ़ा रहे हैं। इस घर की खास बात है कि उनके घर से अरब सागर बिल्कुल साफ दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff buy new house for his family pics going viral
टाइगर श्रॉफ का घर - फोटो : सोशल मीडिया

इस सोसाइटी में एक आउटडोर फिटनेस जिम, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग एरिया और एक स्टार-गेजिंग डेक भी शामिल है।

विज्ञापन
tiger shroff buy new house for his family pics going viral
टाइगर श्रॉफ का घर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले श्रॉफ परिवार कार्टर रोड की इमारत में किराए पर रहता था। अब पूरा परिवार अपने नए मकान में शिफ्ट हो गया है। इस कॉम्प्लेक्स में हार्दिक पांड्या, रानी मुखर्जी, क्रुणाल पांड्या, मेघना घई पुरी, दिशा पाटनी जैसे कई सेलेब्स घर खरीदने की इच्छा जता चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed