फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही टाइगर की 'बागी 2', कमाई का आंकड़ा 250 करोड़ के पार

Thu, 19 Apr 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Tiger shroff Disha Patani film Baaghi 2 collect 250 crores worldwide box office
BAAGHI 2

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की एक्शन फिल्म "बागी 2" रिलीज को रिलीज हुए 3 हफ्ते बीत चुके हैं। जहां एक तरफ 'बागी 2' ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया वहीं तीन हफ्ते बाद फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ की कमाई कर धमाल मचा दिया है। फिल्म कमाई के मामले में साल की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हो चुकी है।


 
Tiger shroff Disha Patani film Baaghi 2 collect 250 crores worldwide box office
baaghi 2
एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है। वहीं ओवरसीज कलेक्शन की बात की जाए तो इस फिल्म ने लगभग 45 करोड़ का कारोबार किया है।
Tiger shroff Disha Patani film Baaghi 2 collect 250 crores worldwide box office
Baaghi 2
बात की जाए घरेलू कलेक्शन की तो बागी 2 ने साल 2018 की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए शानदार कमाई कर डाली है। फिल्म ने ‘पैडमैन’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘रेड’ जैसी हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके अलावा इस फिल्म ने 'जब तक है जान', 'एयरलिफ्ट'  जैसी फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger shroff Disha Patani film Baaghi 2 collect 250 crores worldwide box office
tiger
'बागी 2' 60 करोड़ के बजट में बनी है। जिसमें प्रोडक्शन का बजट करीब 45 करोड़ है वहीं प्रमोशन पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए। आपको बता दें, टाइगर की इस फिल्म ने इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
Tiger shroff Disha Patani film Baaghi 2 collect 250 crores worldwide box office
Tiger shroff

इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा, प्रतीक बब्बर और दीपक डोबरियाल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए है। बता दें, 'बागी 2' टाइगर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed