फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: इंटरव्यू में बोले टाइगर श्रॉफ, 'मैं अपने पिता के सारे सपने पूरे करना चाहता हूं'

Sat, 28 Sep 2019 12:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 28 Sep 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff Exclusive Interview with Amar Ujala on upcoming film war
Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा के नौजवान एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ विवादों से दूर रहते हैं। अपनी मोहब्बत को जमाने से छुपाते नहीं हैं और अपने पिता जैकी श्रॉफ के दुलारे बेटे हैं। 'बागी' सीरीज से अपना नाम रोशन कर चुके टाइगर की अगली छलांग यशराज फिल्मस की अगले हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म 'वॉर' है। टाइगर अपनी बहन कृष्णा के साथ मिलकर इन दिनों बच्चों को मार्शल आर्ट्स सिखाते हैं और उनकी ये फिटनेस चेन जल्द ही बरेली में भी खुलने वाली है। अमर उजाला संवाददाता अमित कुमार सिंह ने उनसे की ये खास मुलाकात।

Tiger Shroff Exclusive Interview with Amar Ujala on upcoming film war
Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा में दो हीरो की फिल्में बननी इसीलिए बंद हुईं कि अभिनेताओं का आपसी विश्वास कमजोर कम होता गया। फिल्म 'वॉर' में आपको तो कहीं ऐसी असुरक्षा महसूस नहीं हुई?
नहीं, बिल्कुल नहीं। मैं ऋतिक रोशन को अपना आदर्श मानता हूं। मेरे मन में उनके प्रति सिर्फ इज्जत ही है। हम दोनों अलग-अलग पीढ़ियों के हैं और अगर हमारी तुलना होती भी है तो ये मेरे लिए फख्र की बात होगी। मेरे लिए यही बहुत बड़ी जीत है। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। मेरे लिए तो ये उनसे सीखने का एक बहुत ही अच्छा मौका रहा।  मेरी किस्मत अच्छी रही कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।  

Tiger Shroff Exclusive Interview with Amar Ujala on upcoming film war
टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

आपका फिटनेस और एक्शन की तरफ झुकाव कैसे हुआ?
बचपन से मुझे खेल का बहुत ही शौक था। इस वजह से शुरू से ही मेरे जीने के तरीके में फिटनेस एक बड़े हिस्से के तौर पर शामिल हो गई। दरअसल जब तक मैं अपनी एनर्जी को कहीं इस्तेमाल नहीं कर लेता हूं तब तक मैं सो नहीं पाता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff Exclusive Interview with Amar Ujala on upcoming film war
tiger shroff - फोटो : amar ujala

आप एक्शन हीरो के तौर पर स्थापित होते जा रहे हैं। डर नहीं लगता कि आप एक ही तरह के रोल में बंधते जा रहे हैं?
एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाने से मुझे खुशी होती है। इसी से मेरी एक पहचान बनी है। खास तौर पर आज के समय में प्रतियोगिता इतनी ज्यादा है कि एक पहचान मिलनी बहुत जरूरी है नहीं तो आप भीड़ में कहीं खो जाते हैं। मुझे इससे बिल्कुल भी डर नहीं लगता, यही मेरी पहचान है।

विज्ञापन
Tiger Shroff Exclusive Interview with Amar Ujala on upcoming film war
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आपके पिता जैकी श्रॉफ ने अमर उजाला के इंटरव्यू में कहा है कि वह कभी अपने बच्चों से काम नहीं करना चाहते थे। एक बेटे के तौर पर आप अपने पिता के लिए क्या सोचते हैं?
दरअसल, मैं उनसे काम नहीं करवाना चाहता हूं। मैं उनको बहुत ही अच्छी जिंदगी देना चाहता हूं। उनकी जो भी ख्वाहिशें और सपने हैं मैं उन्हें पूरा करना चाहता हूं। उन्होंने मुझे और मेरी बहन को इतना अच्छा बचपन दिया है कि मैं हजार बार में भी उसकी भरपाई नहीं कर सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed