फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता के साथ काम करने की बात पर टाइगर ने रखी ऐसी शर्त, टेंशन में आ सकते हैं जैकी

Fri, 23 Mar 2018 05:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff says If Jackie Shroff not instruct him during the shoot we will do the film together
Tiger Shroff
3 साल पहले टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में 'हीरोपंती' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। टाइगर के आते ही यह बात तो साबित हो गई थी कि वह डांस के मामले में ऋतिक को सीधी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि उनके फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि टाइगर पापा जैकी के साथ कब एक फ्रेम में नजर आएंगे। जब यह सवाल टाइगर से पूछा गया तो उन्होंने जो कहा वह आपको बेशक हैरान कर देगा।

 
Tiger Shroff says If Jackie Shroff not instruct him during the shoot we will do the film together
Baaghi 2‬
फिल्म के प्रमोशन में जुटे टाइगर श्रॉफ ने यह बात Mumbai Mirror से कही। टाइगर ने साफ कह दिया कि वह नहीं चाहते कि जैकी उन्हें शूटिंग के दौरान किसी भी तरह की हिदायत दें। टाइगर से पूछा गया कि क्या वह कभी जैकी के साथ फिल्म में नजर आएंगे? इस सवाल का टाइगर ने जवाब देते हुए बड़ी बात कह दी।
Tiger Shroff says If Jackie Shroff not instruct him during the shoot we will do the film together
Baaghi 2
टाइगर ने कहा - 'जब मुझे अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी और वह मुझसे वादा करेंगे कि सेट पर मुझे कुछ समझाएंगे नहीं तो बेशक उनके साथ फिल्म करूंगा।' हालांकि साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर ने कहा था कि वह पापा जैकी के साथ फिल्म नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff says If Jackie Shroff not instruct him during the shoot we will do the film together
Tiger Shroff
उस वक्त टाइगर ने कहा था - 'मेरे पिता का स्क्रीन प्रजेंस काफी अच्छा है। वह मेरे रोल को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की तरह खा लेंगे। वह जिस फ्रेम में मेरे साथ होंगे लोग उन्हें ही देखेंगे।' आपको बता दें टाइगर की फिल्म 'बागी 2' 30 मार्च को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Tiger Shroff says If Jackie Shroff not instruct him during the shoot we will do the film together
baaghi 2
इस फिल्म में टाइगर के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया था। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed