टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फिल्मों की दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस बड़ी संख्या में मौजूद हैं। कृष्णा अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन बोल्ड अंदाज में तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी ग्लैमरस फोटोज पोस्ट की हैं।
ग्लैमरस अंदाज में दिखीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, तस्वीर देखते ही दिशा पाटनी ने किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें वो गीले बालों के साथ नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप के साथ वो कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ की खास दोस्त दिशा पाटनी ने कमेंट किया है।
A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on
दिशा पाटनी ने कृष्णा की तस्वीर पर लिखा- 'बहुत सुंदर।' दिशा के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने कृष्णा की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। अनन्या पांडे, अथिया शेट्टी, निधि अग्रवाल ने कृष्णा की तारीफ करते हुए कमेंट किया।
A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on
बता दें कि कृष्णा और दिशा के बीच अच्छी केमेस्ट्री है। दोनों कई बार एक साथ टाइम स्पेंड करती हुई देखी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी कृष्णा और दिशा एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करती रहती हैं। केवल कृष्णा श्रॉफ ही नहीं टाइगर के पूरे परिवार के साथ ही दिशा की अच्छी बॉन्डिंग है।
गौरतलब है कि कृष्णा अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस के साथ भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कृष्णा की इन तस्वीरों पर भाई टाइगर भी कमेंट करते हैं। बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि कृष्णा का उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। ये तस्वीरें थीं कृष्णा के ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस की। इसे देख लग रहा था कि दोनों के बीच दरार आ गई है। बाद में कृष्णा ने एबन के साथ अन्य तस्वीर पोस्ट कर ये बता दिया कि उनका रिश्ता ठीक है।