फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनाली की ताजा बर्फ में एक्शन करेंगे टाइगर, हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देगा एक्शन सीक्वेंस

Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff starts shooting of Baaghi 2 in Manali
सिने अभिनता टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘बागी-दो’ की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गए हैं। साजिद नाडियावाला ग्रेंडसन इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देशन की कमान डांस डायरेक्टर अहमद खान संभाल रहे हैं। लिहाजा, उन्होंने भी अपनी टीम के साथ मनाली में डेरा डाल दिया है। पहले दिन टाइगर ने प्रशंसकों को आटोग्राफ दिए और फोटो खिंचवाए। 
Tiger Shroff starts shooting of Baaghi 2 in Manali
करीब एक सप्ताह तक टाइगर पर्यटन नगरी मनाली से सटी पहाड़ियों पर गिरी ताजा बर्फ पर पसीना बहाते नजर आएंगे। इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो भारत समेत दुनियाभर में रिलीज कर रहा है। ऐसे में इस फिल्म को हॉलीवुड स्टाइल में शूट किया जा रहा है। इसके एक्शन सीन के लिए हॉलीवुड से एक्शन डायरेक्टर टोनी चिंग भी मनाली पहुंच गए हैं।
Tiger Shroff starts shooting of Baaghi 2 in Manali
पिछली फिल्म बागी-एक की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल के तौर पर बन रही यह फिल्म भी एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म में राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर और मनोज वाजपेयी भी हैं। दिशा पाटनी को फिल्म में फीमेल लीड में रखा गया है। हालांकि शुक्रवार को टाइगर ने लोकेशन पर जाकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff starts shooting of Baaghi 2 in Manali
शनिवार से फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि टाइगर समेत फिल्म की यूनिट को पतलीकूहल से सटे 15-मील में स्पेन रिजॉर्ट में ठहराया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed