{"_id":"5a8828594f1c1b387b8b6f69","slug":"akshaye-khanna-and-richa-chadha-will-play-the-lawyer-role-in-the-film-section-375","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब 'कोर्ट रूम' में होगी अक्षय और ऋचा की मुलाकात, एक साथ मिलकर लगाएंगे सच का पता ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब 'कोर्ट रूम' में होगी अक्षय और ऋचा की मुलाकात, एक साथ मिलकर लगाएंगे सच का पता
Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Akshaye Khanna and Richa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने 5 साल बाद 'मॉम' फिल्म से वापसी की थी। इसके बाद वह 'इत्तेफाक' फिल्म में भी नजर आए। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अक्षय जल्द ही ऋचा चड्ढा के साथ वकील के किरदार में नजर आएंगे।
2 of 5
Akshaye Khanna
मिली जानकारी के मुताबिक अक्षय खन्ना और ऋचा एक साथ 'सेक्शन 375' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को मनीष गुप्ता डायरेक्ट करेंगे तो वहीं कुमार मंगत पाठक इसके प्रोड्यूसर होंगे।
3 of 5
gh
इस फिल्म की कहानी बलात्कार के मुकदमे पर आधारित होगी। जिसमें जज इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं कि आखिर गुनहगार कौन है? अक्षय खन्ना इस फिल्म में आरोपी के वकील के तौर पर नजर आएंगे तो वहीं ऋचा पब्लिक प्रोसीक्यूटर के रोल में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Manish Gupta
मुंबई मिरर के मुताबिक डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने बीते दो सालों से कई बार कोर्ट की सुनवाई में भी भाग लिया। ऐसा उन्होंने फिल्म की रिसर्च की वजह से किया। इस बारे में मनीष गुप्ता ने कहा - 'कुछ ऐसी कोर्ट है जहां पर बलात्कार के केस की सुनवाई केवल महिला जज ही करती हैं। मैंने रेप पीड़ितों, उनके परिजनों, आरोपियों और दोनों पक्ष के वकीलों से भी मुलाकात की है।'
विज्ञापन
5 of 5
रिचा चड्ढा
इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'इस तरह की वारदातें काफी तकलीफ दायक होती हैं। रेप से संबंधित कानूनों का कई बार पुरुष और महिलाएं गलत तरह से इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में पुलिस भी कन्फ्यूज हो जाती है कि कौन सा केस सही और कौन सा झूठा? फिलहाल अक्षय और ऋचा को कोर्ट रूम में वकील की पोशाक में देखना दर्शकों के लिए काफी रोचक होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।