युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी अगली फिल्म 'गणपत' की शूटिंग शुरू करने की तैयारियों में लग गए हैं। इस फिल्म को जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक विकास बहल बना रहे हैं और इसमें टाइगर मुंबई के एक बॉक्सर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। टाइगर ने अपनी टीम के साथ मिलकर आने वाले समय के लिए अपनी तारीखों पर काम किया है और भविष्य में होने वाली सभी फिल्मों के लिए एक खाका तैयार कर लिया है। इन फिल्मों में सबसे पहले टाइगर विकास की इस फिल्म के साथ ही शुरुआत करेंगे।
नई फिल्मों को टाइगर श्रॉफ ने दिया ग्रीन सिग्नल, इसी महीने से शुरू करेंगे अपनी नई फिल्म की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्माताओं ने फैसला लिया है कि वह फिल्म 'गणपत' की शूटिंग की शुरुआत दिसंबर के महीने से कर देंगे। एक बार शूटिंग शुरू होगी तो खत्म होने के साथ ही खत्म होगी। बीच में वह कोई आराम नहीं करेंगे। फिल्म में टाइगर एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं इसलिए उन्होंने अपनी ट्रेनिंग लेना पहले से शुरू कर दिया है।
टाइगर पहले से ही एक अच्छे स्टंटमैन और एक्शन हीरो तो हैं ही इसलिए उन्हें एक बॉक्सर जैसी कलाएं सीखने के लिए ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। नवंबर के महीने में हो सकता है कि फिल्म के निर्माता इसका पहला पोस्टर रिलीज करें और आधिकारिक रूप से इस फिल्म की भी घोषणा कर दें। फिल्म 'गणपत' में विकास टाइगर को कुछ इस तरह पेश करेंगे, जैसा उन्हें अभी तक पर्दे पर दिखाया गया नहीं है। बॉक्सिंग के साथ टाइगर मुंबई की बोली पर भी काम कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी और इसे अगले साल की दूसरी छमाही में रिलीज किया जा सकेगा। इस फिल्म को करण खत्म करने के बाद टाइगर अप्रैल के महीने से अपनी दूसरी फिल्म 'हीरोपंती 2' की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे और साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता है। टाइगर की दोनों ही फिल्में एक्शन हैं लेकिन उनका रूप दोनों ही फिल्मों में अलग रहेगा।
'गणपत' में टाइगर काफी हद तक वास्तविक नजर आएंगे। लेकिन, शीर्षक के हिसाब से 'हीरोपंती 2' में टाइगर की हीरोपंती ही दिखाई देगी। इन दो फिल्मों के अलावा टाइगर के पास 'रैंबो' की हिंदी रीमेक भी है। इस फिल्म को रोहित धवन निर्देशित करेंगे। एक बार 'हीरोपंती 2' की शूटिंग खत्म होगी, उसके बाद टाइगर अपनी फिल्म 'रैंबो' की भी शुरुआत कर देंगे। टाइगर के शेड्यूल के हिसाब से 'रैंबो' फिल्म की शूटिंग अगले साल के अंत में शुरू हो जाएगी। फिलहाल, तो टाइगर जिम में पसीना बहा रहे हैं।
पढ़ें: Sandalwood Drug Case: विवेक ओबेरॉय की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अनिल देशमुख ने की NCB से जांच की अपील