अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने स्टंट और एक्शन सीन के लिए जाने जाते हैं। युवाओं के साथ टाइगर बच्चों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं। वो सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं जिनमें वो हैरान कर देने वाले स्टंट करते नजर आते हैं।
जिम में टाइगर श्रॉफ ने किया ऐसा वर्कआउट, वीडियो देख बॉलीवुड सितारे भी रह गए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में टाइगर एक जिम में हैं और वर्कआउट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 200 किलो का भार उठाया। टाइगर ने कैप्शन मेें लिखा- 'कुछ समय से मैं यह कोशिश कर रहा था। 200 किलो।'
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
टाइगर का यह वीडियो देख धड़क फेम एक्टर ईशान खट्टर ने लिखा- 'सुपरह्यूमन।' ईशान के जवाब में टाइगर ने कहा कि 'हा हा, भाई।' वहीं शिल्पा शेट्टी ने लिखा- 'बाप रे।'
पढ़ें: टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच अब ऐसे होगी 'वॉर', नए पोस्टर में वाणी कपूर भी आईं नजर
टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म वॉर है। जिसमें ऋतिक रोशन की भी मुख्य भूमिका है। टाइगर श्रॉफ ने वॉर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'इस लड़ाई में सिर्फ एक ही जीतेगा। ऋतिक रोशन, क्या आप हारने को तैयार हैं?'
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
ऋतिक ने भी शानदार अंदाज में टाइगर को जवाब दिया है। ऋतिक ने लिखा- 'यह एक जंग है। मेरा एक्शन मेरे शब्दों से ज्यादा धमाकेदार होगा। 2 अक्टूबर को तुमसे मिलता हूं।' फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है।
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on