टिकटॉक (TikTok) स्टार फैजल सिद्दीकी बड़ी मुश्किल में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा रहा है। मामला उनके एक वीडियो से जुड़ा है। इस वीडियो में वह लड़कियों पर एसिड अटैक का महिमामंडन करते नजर आ रहे हैं।
TikTok स्टार फैजल सिद्दीकी को वीडियो बनाना पड़ा महंगा, राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा एसिड अटैक वाला वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिक टॉक यूजर फैजल इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। उनके टिकटॉक पर 13.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जिस वीडियो की वजह से वह निशाने पर आए हैं उस वीडियो में वह एक लड़की पर पानी फेंकते हैं जिसे एसिड के तौर पर लिया जा रहा है। वह लड़की से कहते हैं कि उसने उन्हें दूसरे लड़के के लिए छोड़ दिया ना। वीडियो के मुताबिक लड़की के चेहरे पर लाल रंग का काफी मेकअप होता है जो बताता है कि उसका चेहरा तेजाब से जल गया है।
अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इसकी शिकायत NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को की जिसके बाद उन्होंने बताया कि वह इस मामले को पुलिस और टिकटॉक इंडिया तक लेकर जाएंगी। फिलहाल ये वीडियो टिकटॉक से हटा दिया गया है।
I am taking it up today itself with both police and @TikTok_IN https://t.co/drBqy9ykji
Written to @DGPMaharashtra DGP to take action against #FaizalSiddiqui. Also wrote to @TikTok_IN to block this person from the platform, though they have deleted the video from it after a call from @NCWIndia https://t.co/drBqy9ykji pic.twitter.com/X1CpM8soBt
— Rekha Sharma (@sharmarekha) May 18, 2020
इस घटना के बाद से ही ट्विटर पर #BanTiktok टॉप ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें फैजल सिद्दीकी टीम नवाब के सदस्य और आमिर सिद्दीकी के भाई हैं। उनके भाई आमिर ने हाल ही में टिकटॉक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने राय दी कि टिकटॉक यूट्यूब से बेहतर क्यों है। इसके बाद यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने उन्हें रोस्ट किया था।