अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती देश के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। एक्टर अक्सर अपनी रील और रियल लाइफ को लेकर चर्चे में रहते हैं। हालांकि, अभिनेता की अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' आलोचना का शिकार हो गई है। फिल्म में 49 वर्ष के नवाज और 21 साल की अवनीत कौर के बीच के रोमांस दिखाया गया है।
{"_id":"64946094cc2d806d6008d605","slug":"tiku-weds-sheru-actor-nawazuddin-siddiqui-defends-screen-kiss-with-avneet-kaur-says-romance-is-ageless-2023-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nawazuddin Siddiqui: अवनीत कौर संग किसिंग सीन पर नवाज की प्रतिक्रिया आई सामने, बोले- रोमांस की कोई उम्र नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nawazuddin Siddiqui: अवनीत कौर संग किसिंग सीन पर नवाज की प्रतिक्रिया आई सामने, बोले- रोमांस की कोई उम्र नहीं
Thu, 22 Jun 2023 08:24 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 22 Jun 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के ट्रेलर में दोनों के बीच रोमांटिक सीन को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी जताई थी। अपने से आधे से भी कम उम्र की अभिनेत्री के साथ रोमांस करने के लिए सहमत होने के लिए अभिनेता की आलोचना हो रही है। इस बीच अभिनेता ने दृश्य और फिल्म का बचाव करते हुए बताया कि रोमांस चिरस्थायी है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया संस्थान से बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''रोमांस की कोई उम्र नहीं है। समस्या यह है कि युवकों के पास कोई रोमांस नहीं बचा है। हम उस जमाने से हैं, जब रोमांस की बात ही कुछ और होती थी। हम प्यार में रहेंगे और सालों तक 'इश्क' में रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'आज शाहरुख खान रोमांटिक भूमिकाएं करना जारी रखते हैं क्योंकि युवा पीढ़ी बेकार है। वह रोमांस नहीं जानते। आजकल हर चीज व्हाट्सएप पर होती है, चाहे प्यार हो या ब्रेकअप। इसके पीछे एक कारण है। रोमांस में जी चुके लोग रोमांस कर सकते हैं। और कौन करेगा?”
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कास्टिंग निर्णय के बारे में बताते हुए कंगना रणौत, जो फिल्म की निर्माता हैं ने पुष्टि की कि फिल्म मूल रूप से उनके और दिवंगत इरफान खान के साथ बनाई जानी थी और इसका नाम डिवाइन लवर्स था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उनके हवाले से कहा, “हमने मीडिया को आमंत्रित किया था और यह एक बड़ा इवेंट था। उस समय इस फिल्म का नाम डिवाइन लवर्स था। दुर्भाग्य से उसके बाद मेरे निर्देशक बीमार पड़ गए और फिर हमने अगले दो-तीन वर्षों तक इसे बनाने की कोशिश की लेकिन यह कभी सफल नहीं हो सका।''
विज्ञापन
अवनीत कौर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बता दें कि 'टीकू वेड्स शेरू' 23 जून, 2023 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अवनीत कौर, जिन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया है, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: अब्दू रोजिक से मिली जाद को सर्वाइवल टिप्स, सलमान खान के शो को लेकर एक्टर ने कही यह बात
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: अब्दू रोजिक से मिली जाद को सर्वाइवल टिप्स, सलमान खान के शो को लेकर एक्टर ने कही यह बात