कंगना रणौत हिंदी सिनेमा की एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह अपनी शानदार फिल्मों और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री के तौर पर तो उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई ही है, साथ ही अब वह बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाने में लगी हुई हैं। कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही कंगना रणौत द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर भी अपडेट सामने आया है।
Tiku Weds Sheru: अब सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी 'टीकू वेड्स शेरू', इस दिन मचाएगी धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म टीकू वेड्स शेरू में अभिनेता के साथ 'अलादीन-नाम तो सुना होगा' में यासमीन का किरदार निभाने वाली अवनीत कौर बतौर युवा अभिनेत्री अपनी शुरुआत कर रही हैं। फिल्म का पहला पोस्टर काफी समय पहले आ चुका है। अब एक लंबे समय के बाद अब फाइनली फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। और खबर यह भी है कि अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Naseeruddin Shah: सिंधी भाषा पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे नसीरुद्दीन शाह, माफी मांगते हुए कह दी यह बात
कंगना रणौत ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जो काफी कलरफुल है। पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ग्रीन रंग की शेरवानी और बिखरे बालों में काफी यंग लग रहे हैं, तो वहीं अवनीत कौर पिंक रंग के अनारकली सूट के साथ हैवी ज्वेलरी, मांग टीका लगाए काफी जंच रही हैं।
टीकू वेड्स शेरू के इस नए पोस्टर को शेयर करने के साथ ही कंगना रणौत ने इस बात की भी जानकारी दे दी है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। फिल्म 23 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म को कंगना अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने वाली हैं।
पिछले काफी समय से बॉलीवुड की लगभग कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं। शायद यही वजह है कि कंगना रणौत ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। बता दें कि जब बड़ी-बड़ी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जा रहा था, तब कंगना ही सबको नसीहत देती थीं कि मेकर्स को अपने कंटेंट पर भरोसा नहीं है। मगर अब वो खुद वही कर रही हैं।