{"_id":"5d0f4aec8ebc3e26c8128993","slug":"tina-tharwan-who-planned-the-priyanka-chopra-engagement-anushka-sharma-virat-kohli-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस लड़की ने प्रियंका-निक और अनुष्का-विराट की शादी की थी प्लान, जानें कैसे मिला इतना बड़ा प्रोजेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस लड़की ने प्रियंका-निक और अनुष्का-विराट की शादी की थी प्लान, जानें कैसे मिला इतना बड़ा प्रोजेक्ट
Sun, 23 Jun 2019 03:18 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
tina tharwani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सबसे शाही शादियों की बात करें तो अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर आता है । अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में जाकर शादी रचाई थी । वहीं प्रियंका का पहले मुंबई में रोका हुआ और फिर जोधपुर में रॉयल वेडिंग हुई । इन दोनों एक्ट्रेस की शादियों को रॉयल बनाने का काम टीना थरवानी ने किया था । टीना एक वेडिंग प्लानर हैं । वो शादी के सपने को सच करना बखूबी जानती हैं। टीना ने अपना करियर फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था ।
tina tharwani
- फोटो : social media
इसके अलावा वो सेलेब्रिटीज की मैनेजर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं । अब टीना 'शादी स्क्वॉयड' नाम की कंपनी चला रही हैं । टीना ने साल 2015 में सौरभ मल्होत्रा और मनोज मित्रा के साथ मिलकर ये स्टार्टअप किया । टीना का कहना है कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा की शादी प्लान की । महिलाओं के लिए इस फील्ड में कई ऑप्शन हैं । टीना की कहानी वेब सीरीज 'मेड इन हेवेन' से मिलती-जुलती है ।
anushka virat
टीना ने कहा, 'सितंबर से मार्च तक वेडिंग का सीजन होता है और हम 10-12 वेडिंग प्लान करते हैं ।' अनुष्का और प्रियंका की शादी के बारे में टीना ने कहा था, 'अनुष्का-विराट की शादी हमारे लिए बहुत बड़ा मौका था । इसके बाद प्रियंका की टीम ने हमसे संपर्क किया । हमने उनकी इंगेजमेंट प्लान की । अनुष्का और विराट की शादी हम पांच लोगों ने मिलकर प्लान की थी । इटली जाकर प्लान करना, वहां सबकुछ बहुत डिटेल में किया गया । वहीं प्रियंका और निक की सगाई ऐन मौके पर प्लान हुई ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka and nick
'प्रियंका और निक की शादी का लोगो हमने रात में 10 बजे डिजाइन किया और 7 बजे तैयार करके दे दिया था । ऐन मौके पर चीजें तैयार करना ही हमारा काम है । हमारी पूरी टीम अपने कस्टमर को की जरूरतों को पूरा करती है । हमारे लिए हर शादी जरूरी है । हम अपनी ऑफीशियल वेबसाइट और इंस्टाग्राम पेज पर अपने काम को अच्छे से दिखाते हैं, जिससे लोग उससे कनेक्ट कर पाएं ।'
विज्ञापन
tina tharwani
- फोटो : social media
टीना बताती हैं कि कुछ लोगों की टीम ही कमाल कर देती है । हमारे बीच अच्छी इक्वेशन है । 'हम सपनों को सच करते हैं । हम चाहते हैं कि हमारे क्लाइंट खुली आंखों से सपने को सच होता देखें ।' अपनी शादी को लेकर टीना कहती हैं, 'मैं बहुत ही सिंपल शादी चाहती हूं । मैं जहां भी शादी करूंगी, सब बहुत सादगी से होगा । वहां मेरे करीबी दोस्त ही शामिल होंगे ।'