एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर टीनू आनंद आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीनू ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कईं हिट फिल्में दी। उन्होंने एक्टिंग के अलावा फिल्म निर्देशन भी कर कई सफल फिल्में बनाई हैं। बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाने उनका बड़ा हाथ है। टीनू की हिट फिल्मों के नायक अमिताभ बच्चन ही रहे हैं। दोनों को जोड़ी बॉलीवुड में हिट मानी जाने लगी थी। आज टीनू के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...
Tinnu Anand: टीनू आंनद ने अमिताभ को 'शहंशाह' बनाया, विलेन बनकर इंडस्ट्री में मचाया तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीनू का असली नाम वीरेंद्र राज आनंद हैं. टीनू के पिता का नाम राज आंनद है, जिन्होंने कई फिल्मों में लेखन का काम किया। उनके पिता नहीं चाहते थे कि टीनू फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने। लेकिन टीनू ने पहले से ही मन बना लिया था कि वे फिल्मों में काम करेंगे। टीनू ने अजमेर के फेमस मायो कॉलेज से पढ़ाई की है। टीनू और अमिताभ बच्चन का एक्टिंग करियर एक साथ शुरू होते-होते रह गया। अमिताभ की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ में पहले टीनू ही कास्ट किए गए थे लेकिन किसी वजह से फिल्म नहीं कर सकें तो अमिताभ को लीड रोल मिल गया था।
पिता ने तो मन बना लिया था कि उनका बेटा टीनू फिल्मों से दूर रहे, लेकिन बेटे के आगे उन्हें हार माननी पड़ी। जिसके बाद इंदर राज आनंद ने टीनू को एक्टिंग से लेकर फिल्म मेकिंग के गुर सीखने के लिए सत्यजीत रे के पास भेज दिया।
अमिताभ को शहंशाह बनाने में टीनू का बड़ा हाथ है। अमिताभ बच्चन ने टीनू आनंद के निर्देशन में कई फिल्मों में काम किया था। जिनमें कालिया, शहंशाह, मेजर साब, मैं आजाद हूं जैसी फिल्में शामिल हैं। यह बात कम लोग ही जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी में पहले टीनू आनंद को कास्ट कर लिया गया था। लेकिन इस बीच टीनू को सत्यजीत रे के साथ काम करने को लेकर लेटर मिला। जिसके बाद टीनू फिल्म छोड़कर चले गए और इस तरह से फिल्म अमिताभ को मिल गई।
यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी' की रिलीज से पहले तमिलनाडु में हाई अलर्ट, बवाल की आशंका के चलते लिया फैसला
अमिताभ बच्चन के करियर में फिल्म कालिया मील का पत्थर साबित हुई थी। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था कि टीनू से फिल्म की कहानी सुनने के लिए अमिताभ के पास वक्त भी नहीं था। क्योंकि अमिताभ डॉन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। लेकिन टीनू ने हार नहीं मानी और उनकी मेहनत रंग लाई। टीनू ने करीब 6 महीने इंतजार किया और फिर अमिताभ को स्टोरी सुनाई। जिसके बाद कालिया की शूटिंग शुरू हो सकी।
यह भी पढ़ें: एनएचआरसी प्रतियोगिता में मराठी फिल्म चिरभोग ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी विनर लिस्ट