सब्सक्राइब करें

Coronavirus: हाथ धोना सिखा रही थीं टीएमसी सांसद नुसरत जहां, इस बड़ी वजह से लोगों ने कर दिया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 19 Mar 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
TMC MP Nusrat Jahan Got Trolled For Wasting Water During Safe Hand Challenge for Coronavirus
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के चलते इन दिनों हर सेलिब्रिटी अपने फैन्स को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। ये सेलेब्स फैन्स को  बार-बार हाथ धोने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन कई बार सेलेब्स के लिए इस तरह की सलाह देना भी महंगा पड़ जाता है। सेलेब्स कई बार ऐसा करते हुए कुछ ऐसा कर देते हैं कि लोग उन्हें ट्रोल करने लग जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के साथ।

Trending Videos
TMC MP Nusrat Jahan Got Trolled For Wasting Water During Safe Hand Challenge for Coronavirus
Nusrat Jahan - फोटो : social media

नुसरत वैसे तो हमेशा लाइम लाइट में रहती हैं। उनकी खूबसूरती के दीवाने हर जगह हैं। लेकिन कोई भी किसी सेलेब्रिटी का कितना ही बड़ा फैन क्यों न हो लेकिन ट्रोल करने से पीछे नहीं रहता। हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली नुसरत जहां इस बार फैन्स की भलाई करने के चक्कर में खुद ही ट्रोलर्स का शिकार हो गईं। नुसरत लोगों को हाथ धोने के प्रति जागरुक कर रही थीं। लेकिन ऐसा करना उन्हें ही भारी पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
TMC MP Nusrat Jahan Got Trolled For Wasting Water During Safe Hand Challenge for Coronavirus
Nusrat Jahan - फोटो : Twitter

दरअसल नुसरत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में नुसरत लोगों को हाथ धोने के लिए जागरुक कर रही थीं। लेकिन इस दौरान नुसरत ने इतना पानी बहाया कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए नुसरत ने लिखा, 'चलिए हम सभी एहतियाती कदम उठाते हैं और COVID-19 को रोकने के लिए हर घंटे अपने हाथ धोते हैं। याद रखें पानी बर्बाद न करें। सुरक्षित रहें- अलर्ट रहें'।

View this post on Instagram

Let us all take precautionary measures and wash our hands every hour to prevent COVID-19. Remember to not waste water. Stay Safe - Stay Alert #SafeHands Challenge To join the challenge, follow WHO guidance on: 👉http://bit.ly/WHOHandRubbing 👉http://bit.ly/WHOHandWashing

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

TMC MP Nusrat Jahan Got Trolled For Wasting Water During Safe Hand Challenge for Coronavirus
Nusrat Jahan - फोटो : instagram

नुसरत के इस वीडियो पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट कर कहा कि आप साबुन लगाते वक्त नल को बंद कर सकती थीं। एक यूजर ने लिखा 'हमें एक जिम्मेदारी पूरा करने के लिए दूसरी जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए।' इसी तरह के कई कमेंट्स नुसरत के वीडियो पर लोगों ने किए हैं।

विज्ञापन
TMC MP Nusrat Jahan Got Trolled For Wasting Water During Safe Hand Challenge for Coronavirus
पति निखिल के साथ नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद से ही नुसरत काफी चर्चा में रहने लगीं। नुसरत अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चाओँ में रहीं। उन्होंने निखिल जैन से शादी की है। उनकी शादी को लेकर उनका काफी विरोध किया गया था। इसके इतर नुसरत की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है।

उदित और दीपा की ये है अनोखी लव स्टोरी, लिटिल चैंप्स के सेट पर अलका याग्निक को मिला बर्थडे गिफ्ट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed