{"_id":"60c304e3c8f407027018de7d","slug":"tmc-mp-nusrat-jahan-husband-nikhil-jain-is-successful-businessman-of-kolkata-full-information-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रोफाइल: कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं नुसरत जहां के पति निखिल, कोलकाता समेत इन शहरों में फैला है बिजनेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रोफाइल: कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं नुसरत जहां के पति निखिल, कोलकाता समेत इन शहरों में फैला है बिजनेस
इन दिनों टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां की शादी का विवाद चर्चा का गंभीर मुद्दा बन गया है। नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन संग शादी रचाई थी। बता दें कि यह उस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया जमकर वायरल भी हुई थीं। शादी के बाद जब नुसरत मांग में सिंदूर, लाल साड़ी और हाथ में चूड़ा पहने संसद पहुंचीं तो लोग दंग रह गए थे। इतना ही नहीं नुसरत जहां के खिलाफ फतवे तक जारी कर दिए गए थे। अब उन्होंने अपनी शादी को ही अमान्य करार दे दिया है और अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं। इसके साथ ही नुसरत और निखिल शादी के दो साल बाद अलग हो चुके हैं। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रोजाना इस मामले में एक नई कड़ी जुड़ती नजर आ रही है। एक दूसरे के खिलाफ दोनों की बयानबाजी जारी है। नुसरत के साथ-साथ निखिल जैन ने भी कई अहम खुलासे किए हैं।
आखिर कौन हैं नुसरत जहां के पति निखिल जैन?
शायद अभी तक सभी इतना ही जानते होंगे कि निखिल नुसरत जहां के पति हैं। हालांकि यह तो सच है कि निखिल अभी नुसरत जहां के पति हैं, इसके साथ ही वह एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। आइए जानते हैं निखिल जैन के बारे में कुछ अनसुनी बातें ...
2 of 5
निखिल जैन और नुसरत जहां
- फोटो : इंस्टाग्राम
नुसरत जहां के साथ तुर्की में शादी रचाने वाले निखिल कोलकाता के एक नामचीन कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वो अपने पिता का कारोबार संभालते हैं जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। निखिल की दो बहनें कीर्ति और स्वाति हैं।
3 of 5
निखिल जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
निखिल अपने परिवार का टेक्सटाइल का कारोबार संभालते हैं। उनके पिता मोहन कुमार जैन एक टेक्सटाइल बेस्ड कंपनी के मालिक हैं जिसका ब्रांड नेम 'रंगोली' है। निखिल का यह कारोबार कोलकाता समेत इन शहरों में भी फैला हुआ है जिनमें हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और विजयवाड़ा शामिल हैं। कोलकाता में सबसे ज्यादा पांच स्टोर्स हैं। कोलकाता में जैन परिवार एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निखिल जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कोलकाता मे पैदा हुए और पले बढ़े निखिल की पढ़ाई कोलकाता के ही एमपी बिरला स्कूल से हुई है। इसके बाद निखिल ने यूके की वार्विक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। निखिल के शौक भी काफी अलग और खास हैं। एक तरफ गाड़ियों में उन्हें एस्टन मार्टिन पसंद है तो खाने के मामले में उनका मिजाज एकदम देसी है।
विज्ञापन
5 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैसे मिले निखिल और नुसरत?
साल 2018 में दोनों दुर्गा पूजा के उत्सव के दौरान मिले थे और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां शुरू हो गई थीं। इसका नतीजा यह हुआ कि नुसरत पहले निखिल के बिजनेस ब्रांड रंगोली की ब्रांड एंबेसडर और मॉडल बनीं। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद थे। बाद में कपल ने कोलकाता में एक रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।