{"_id":"603144ef8ebc3ee96a2d89b9","slug":"tmc-mp-nusrat-jahan-on-yash-dasgupta-joining-bjp-says-i-am-a-loyal-soldier-of-trinamool","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यश दासगुप्ता के बीजेपी में शामिल होने के बाद बोलीं नुसरत जहां, 'मैं टीएमसी की वफादार सिपाही हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यश दासगुप्ता के बीजेपी में शामिल होने के बाद बोलीं नुसरत जहां, 'मैं टीएमसी की वफादार सिपाही हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता
- फोटो : instagram/nusratchirps
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश दासगुप्ता ने हाल ही में भाजपा का दामन थाम लिया है, जिसके बाद से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में खलबली मची हुई है। यश दासगुप्ता टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां के करीबी दोस्त हैं। अब अभिनेता और अपने दोस्त के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता
- फोटो : Twitter
नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता के भाजपा में शामिल होने पर कहा, 'मैं टीएमसी की वफादार सिपाही हूं और अपनी पार्टी के लिए काम जारी रखूंगी।' ये पहली बार है जब नुसरत ने यश को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया है। इससे पहले नुसरत के साथ दोस्ती को लेकर यश दासगुप्ता ने कहा था कि, 'वो अपने माइंडसेट के साथ अपनी पार्टी में हैं। मेरी एक और दोस्त मिमि चक्रवर्ती भी टीएमसी में हैं।'
3 of 5
यश दासगुप्ता, नुसरत जहां
- फोटो : Instagram
बता दें कि यश और नुसरत का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा था और ऐसे में अभिनेता के भाजपा में शामिल होने की खबर ने सभी को हैरानी में डाल दिया था। जहां एक तरफ नुसरत जहां की शादीशुदा जिंदगी में खटपट की खबरें आ रही थीं, तो वहीं दूसरी ओर यश दासगुप्ता के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : Social Media
नुसरत जहां ने अपने रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान सफाई भी दे दी थी। उन्होंने कहा था, 'मेरे निजी जीवन के मामले सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिए नहीं हैं। लोग हमेशा मेरा ट्रायल करते रहे हैं, लेकिन मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी। लोग मेरे काम के लिए मुझे जज कर सकते हैं। ये अच्छा हो या खराब। ये मेरी निजी जिंदगी है और मैं इसे किसी के साथ साझा नहीं करुंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ साल 2019 में शादी की थी। टर्की में हुई इस शादी का रिसेप्शन कोलकाता में दिया गया था। निखिल और नुसरत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती थीं। हालांकि पिछले कुछ समय से नुसरत और निखिल की शादी के टूटने की खबर सामने आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।