{"_id":"603130e38ebc3ee9652af4b2","slug":"social-media-rumors-about-dia-mirza-pregnancy-after-her-first-public-appearance-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद पहली बार सामने आईं दीया मिर्जा, फैंस बोले प्रेग्नेंट लग रहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद पहली बार सामने आईं दीया मिर्जा, फैंस बोले प्रेग्नेंट लग रहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
15 फरवरी को वैभव रेखी संग शादी रचाने वाली दीया मिर्जा शादी के पांच दिन बाद ही वापस काम पर लौट गई हैं। शुक्रवार को उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लेकिन विवाह के तुरंत बाद उनके सिंपल लुक को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।
2 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : Social media
शादी के बाद दीया का यह पहला पब्लिक अपीयरेंस था। वे ब्लू कुर्ता और व्हाइट प्लाजो पहनें काफी सिंपल लुक में नजर आईं थीं। अब दीया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सोशल मीडिया यूजर तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। और एक चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि दीया कहीं प्रेगनेंट तो नहीं। कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते हुए प्रेग्नेंसी की खबरों को बढ़ावा दे रहे हैं।
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : Social media
शादी के बाद इस नई नवेली दुल्हन का ये सादगी भरा लुक लोगों के लिए जरा हटके था और लोग इसे हजम नहीं कर पा रहे। इसे देखकर कुछ लोगों को दीया मिर्जा के प्रेग्नेंट होने का आभास होने लगा है। हालांकि,अभिनेत्री की ओर से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dia
- फोटो : instagram
बता दें कि दीया और बिजनसेमैन वैभव रेखी ने 15 फरवरी को अपने दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की थी। उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसे सादगीपूर्ण तरीके से पूरा किया गया. दीया की शादी में महिला पंडित चर्चा का विषय रहीं। दीया ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनकी शादी एक महिला पंडित ने कराई थी। दीया ने यह भी बताया कि उनकी शादी में कन्यादान और विदाई की रस्में नहीं हुईं। डेकोरेशन के लिए भी इकोफ्रेंडली सामान का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
dia
- फोटो : instagram
दीया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म थप्पड़ में देखा गया था। फिल्म में तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी लीड रोल में थे। दीया ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी आने वाले फिल्मों में तेलुगू फिल्म वाइल्ड डॉग शामिल है। इसमें दीया प्रिया वर्मा का किरदार निभा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।