एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
दीया मिर्जा
- फोटो : Dia Mirza
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीया मिर्जा 15 फरवरी को मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। अब दीया की करीबी दोस्त थिया टेकचंदनय ने शादी के 5 दिन बाद दीया के मेहंदी समारोह की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। थिया ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
2 of 7
दोस्तों संंग दीया मिर्जा
- फोटो : Dia Mirza
तस्वीरों को शेयर करते हुए थिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'दीया से मेरा सीधे दिल का नाता है। मेरी प्यारी दीयू। मेरा मतलब है कि तुम वास्तव में खास हो, जिसे धरती पर अच्छी चीजें करने के लिए भेजा गया है’। बता दें कि 15 फरवरी को दीया ने वैभव से अपने बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स के गार्डन में शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे, जिनमें अदिति राव हैदरी, स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता शामिल थे।
3 of 7
dia mirza
- फोटो : instagram
इस तस्वीरों में दीया बला की खूबसूरत लग रही हैं। पीले कपड़े, मांग में टीका, कानों में झुमके और हाथों में मेंहदी दीया को बेहद हसीन लुक दे रहे हैं। खासकर पीला रंग उनपर खूब फब रहा है। साथ ही दीया की मनमोहक हंसी इसमें चार चांद लगा रही। अभिनेत्री दोनों हाथों में खुशी खुशी मेहंदी लगवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी
- फोटो : Social media
पर्यावरण संरक्षण का शौक रखने वाली दीया ने कोरोना को देखते हुए साधारण समारोह का आयोजन किया था। उनकी शादी की सजावट में प्लास्टिक की चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया था। इसके बावजूद तस्वीरों में देखें तो दीया-वैभव का वेडिंग लोकेशन बेहतरीन नजर आ रहा है।
वहीं, दीया ने शादी संपन्न कराने के लिए पुरुष पंडित की जगह महिला पंडित को प्राथमिकता दी, जो कि मीडिया में चर्चा का विषय भी रहा। दीया ने कन्यादान और विदाई की रस्मों को भी पूरा किया। शादी के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'चॉइस के साथ चेंज शुरू होता है?' बता दें कि शादी की पहली तस्वीरें साझा करते हुए दीया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था 'प्यार एक पूर्ण चक्र है जिसे हम घर कहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।