फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: कहां से आई तारक मेहता की कहानी और कैसे जीता लोगों का दिल? 14 साल पूरे होने पर टीम ने सुनाया हर किस्सा

Thu, 28 Jul 2022 07:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Jul 2022 07:17 PM IST
सार

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। आज ही के दिन साल 2008 में शुरू हुए इस सीरियल ने अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन
TMKOC: Taarak Mehta ka ooltah chashma completed 14 years know some facts about the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। आज ही के दिन साल 2008 में शुरू हुए इस सीरियल ने अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं। हंसी- मजाक से भरा यह शो लंबे समय से ना सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि शो के जरिए कई गंभीर मुद्दों को भी उजागर करता रहता है। बीते 14 सालों से इस शो और इसके कलाकारों को दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी इस शो का जादू पहले की ही तरह बरकरार है।

TMKOC: Taarak Mehta ka ooltah chashma completed 14 years know some facts about the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

14 साल पूरे करने के साथ ही अब यह तो अपने 15वें साल में प्रवेश कर चुका है। इस मौके पर शो के निर्देशक मालव राजदा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। निर्देशक ने अपने इस पोस्ट में केक की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा है- तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने 15वें साल में एंटर कर गया है। इसके साथ ही पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- यह एक शानदार जर्नी रही है। शो से जुड़े हर एक इंसान को दिल से शुक्रिया।

TMKOC: Taarak Mehta ka ooltah chashma completed 14 years know some facts about the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते लंबे समय से यह शो ना सिर्फ दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है बल्कि टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। बीते कुछ समय में जहां शो के कुछ कलाकार इसे अलविदा कह गए तो वहीं कुछ कलाकार दुनिया से रुखसत हो चुके हैं। शो की मशहूर कलाकार दिशा वकानी जो इस शो में दयाबेन के किरदार में नजर आ रही थीं, वह लंबे समय से इस शो से बाहर हैं। इसके अलावा तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा समेत अन्य कई कलाकारों ने भी इस शो को छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC: Taarak Mehta ka ooltah chashma completed 14 years know some facts about the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस शो के कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्हें मौत ने दर्शकों से छीन लिया। इन कलाकारों में नट्टू काका किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक से लेकर डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद और प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविंद मारचंदे का नाम शामिल है। हालांकि शो से इन कलाकारों के जाने के बाद भी मेकर्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। मेकर्स की इसी कोशिश के बदौलत शो ने अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन
TMKOC: Taarak Mehta ka ooltah chashma completed 14 years know some facts about the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा गुजरात के मशहूर लेखक, व्यंग्यकार और स्तंभकार तारक मेहता की किताब पर आधारित है। लेखक एक पत्रिका में दुनिया ने ऊंधा चश्मा नाम से एक कॉलम लिखते थे, जिसे बाद में किताब के रूप में छापा गया। इसी किताब पर सब टीवी पर आने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आधारित है। कम समय में ही यह शो इतनी लोकप्रियता हासिल कर चुका है कि इसके वीडियो क्लिप्स और एपिसोड ना सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, बल्कि छोटे बच्चों के लिए इसका एनिमेटेड वर्जन भी रिलीज हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed